फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

Fri, 12 Oct 2018 09:40 PM IST
Updated Fri, 12 Oct 2018 09:40 PM IST
विज्ञापन
युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी की

विज्ञापन
राजापुर (चित्रकूट)। थानाक्षेत्र के पियरिया माफी गांव में युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि गांव के ही लोग बेटे को परेशान करते थे। इससे वह मानसिक रूप से परेशान रहता था।

गांव के शिवप्रसाद मिश्रा उर्फ बंगाली (30) पुत्र ईश्वरीप्रसाद ने शुक्रवार की सुबह घर के कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। घटना के समय मां खेत पर थी। शिवप्रसाद घर में अकेला था। पिता का बीमारी के चलते निधन हो चुका है। मां खेत से लौटकर आई तो बेटे को फांसी के फंदे पर लटका देखकर चीख निकल गई। इससे आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। पुलिस को सूचना दी गई। प्रभारी थानाध्यक्ष दिनेश सिंह ने ग्रामीणों की मदद से शव को नीचे उतारकर पंचनामा कराया। मृतक की शादी हो चुकी थी। पारिवारिक विवाद के चलते पत्नी मायके में रहती है।
विज्ञापन



मृतका की मां गौरादेवी ने बताया कि शिवप्रसाद का रुपये के लेनदेन को लेकर गांव के कुछ लोगों से विवाद चल रहा था। गुरुवार को फिर से विवाद हुआ था। तब से वह मानसिक रूप से परेशान था। इसकी जानकारी राजापुर थाने में दी गई थी। पुलिस ने थाने आकर रिपोर्ट लिखाने के लिए कहा था। परिजन नहीं पहुंचे। इस मामले में प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि पीड़िता तहरीर देगी तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव वालों से परेशान युवक ने फांसी लगाई
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed