फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   ग्रामीणों पर टूटा डाकू बबुली कोल गैंग का कहर

ग्रामीणों पर टूटा डाकू बबुली कोल गैंग का कहर

Mon, 04 Mar 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Mar 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
ग्रामीणों पर टूटा डाकू बबुली कोल गैंग का कहर
डाकू बबुली गैंग ने ग्रामीणों पर बरपाया कहर
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। रविवार की रात कुख्यात साढ़े पांच लाख के इनामी डाकू बबुली कोल गैंग का कहर मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही गांव के कई मजरों पर टूटा। आधा दर्जन डकैतों ने पुलिस मुखबिरी करने वालों को चेतावनी दी कि अब किसी ने ऐसा किया तो पूरे मजरे में आग लगा दी जाएगी। डकैताें ने रास्ते पर जो भी मिला उसकी असलहों की बट व लाठी से जमकर पिटाई की। ग्रामीणों में इतना भय है कि किसी ने पुलिस को सूचना नहीं दी है। वहीं मानिकपुर पुलिस का मानना है कि कुछ ग्रामीणों को पीटने की जानकारी तो मिली है लेकिन फिलहाल यह पुष्ट नहीं है। डाकू बबली गिरोह ने मानिकपुर थाना क्षेत्र के निही चरैया गांव मे कई मजरो मे जमकर मारपीट की है। ग्रामीणों के अनुसार रविवार की रात डकैतों ने कई ग्रामीणों को बंदूक के कूंदों से पीट कर घायल कर दिया। डकैतों के भय के चलते अपने घरों में इलाज करा रहे है। निही चरैया के औदर पहाड़ मे हुई बबली कोल गैग से मुठभेड़ के बाद डकैतों को आशंका है कि ग्रामीणों ने मुखबिरी की थी। जिस पर डकैत बबुली आधा दर्जन साथियों के साथ गांव के मजरा नया खेर, निही व औदर मे धावा बोल कर चिल्लाकर कहा कि तुम मुखबिरी करते हो अगर पुलिस की मुखबिरी की तो गांव में आग लगा दूंगा। औदर गांव के मुडवां पुत्र सुरजा कोल को अधमरा कर दिया । इस मामले में थाना प्रभारी केपी दुबे का कहना है कि गैंग निही चरैया में खाना न देने के कारण कुछ लोगों को मारने पीटने की जानकारी मिली थी लेकिन किसी ने कोई लिखित जानकारी नही दी ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed