{"_id":"593c39aa4f1c1bc92b8b45c1","slug":"121497119146-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर से चचेरों की भाइयों की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रोडवेज बस और स्कूटी की टक्कर से चचेरों की भाइयों की मौत
Updated Sat, 10 Jun 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- 10 सीकेटीपी- 3,4,12 व 13 परिचय-हाईवे के नवनिर्मित रपटे के किनारे फंसी रोडवेज बस व बस के नीचे घुसी स्कूटी, घटनास्थल पर जानकारी लेती पुलिस, मृतक धीरज उर्फ मिठ्ठू और बृजेश गुप्ता(फाइल फोटो)।
रोडवेज बस-स्कूटी की टक्कर चचेरे भाइयों की मौत
:- सड़क किनारे मिट़्टी के टीले में टकराकर रुकी बस, यात्री मामूली चुटहिल
अमर उजाला ब्यूरो
भौंरी(चित्रकूट)। हाईवे पर अनियंत्रित रोड़वेज बस- स्कूटी की आमने सामने से टक्कर होने पर स्कूटी सवार चचेरे भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई। बस में सवार यात्री तो मामूली रूप से चुटहिल हुए। दोनों मृतक पहाड़ी थानाक्षेत्र के चिल्लामाफी गांव के निवासी थे।
शनिवार की दोपहर को चिल्लामाफी निवासी बृजेश कुमार गुप्ता(22) स्कूटी से चचेरे भाई धीरज गुप्ता उर्फ मिठ्ठू (22) के साथ स्कूटी से मुख्यालय आया था। इसके बाद दोनों लालापुर स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने को जा रहे थे। जैसे की स्कूटी रैपुरा थानाक्षेत्र के लालापुर के नवनिर्मित रपटे पर पहुंची तो इलाहाबाद रोड की ओर से तेज गति से आ रही जीरो रोड डिपो की बस से स्कूटी की टक्कर हो गई। दोनों वाहन चालकों ने बचने के लिए ब्रेक लगाया लेकिन स्कूटी बस के नीचे जा घुसी और बस सड़क किनारे मिट्टी के टीले में जाकर फंस गई।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों ने बाहर निकालकर पुलिस सूचना दी। पुलिस वाहन से थाने के एसआई जय प्रकाश ने दोनों स्कूटी सवार को जिला अस्पताल लाए जहां डाक्टरों ने दोनों को मौत की पुष्टि की। घटनास्थल पर मिले एक मतदाता पहचान पत्र व मोबाइल से पुलिस ने मृतकों के परिजनों को सूचना दी। थानाध्यक्ष मनोज शुक्ला ने बताया कि बस सवार यात्रियों को मामूली खरोंच आई थी। पुलिस ने बस को अपने कब्जे में लिया है।