फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   50 हजार का इनामी बना ट्रेन डकैती का सरगना लूलू पटेल

50 हजार का इनामी बना ट्रेन डकैती का सरगना लूलू पटेल

Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
50 हजार का इनामी बना ट्रेन डकैती का सरगना लूलू पटेल

विज्ञापन
चित्रकूट। गंगा कावेरी ट्रेन डकैती मामले में जीआरपी लगभग एक महीने बाद भी मुख्य आरोपी को नहीं दबोच पाई है। मुख्य आरोपी डाकू लूलू पटेल को जिंदा या मुर्दा पकड़ने पर जीआरपी ने इनाम 25 हजार से बढ़ाकर अब 50 हजार कर दिया है। पुलिस टीमें लगातार आरोपियों की तलाश में स्टेशन व आसपास के जंगलों में सर्चिंग कर रही है।
बताते दें कि इसी माह की दो तारीख की रात चेन्नई से पटना की ओर जा रही गंगा कावेरी सुपरफास्ट ट्रेन में एक दर्जन से अधिक डकैतों ने योजनाबद्ध तरीके से पनहाई रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल रेड व चेन पुलिंग कर ट्रेन रोकी थी। इसके बाद दक्षिण भारतीय यात्रियों को चाकू व तमंचे के बल पर पीटकर लाखों रुपये की डकैती डाली थी। इसके बाद से लगातार जीआरपी व आरपीएफ का जंगल व अन्य स्थानों पर सर्चिंग अभियान चल रहा है। घटना के 12 दिन बाद जीआरपी ने छह आरोपियों को लूट की कुछ रकम के साथ पकड़ा था।
विज्ञापन

जीआरपी आईजी इलाहाबाद जोन बीआर मीणा ने बताया कि इस कांड में मुख्य आरेापी डाकू लूलू पटेल है। जो कामायनी एकसप्रेस में रूसी महिला की हत्या में शामिल था। उसके नामजद रिपोर्ट दर्ज है। उसे पकड़ने के लिए अभी 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था। कई दिन बाद भी अभी सफलता नहीं मिली है इसलिए ईनाम बढ़ाकर अब 50 हजार कर दिया गया है। उसके साथी डाकू आदित्य पर इनाम दस हजार घोषित है। इन डकैतों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगभग एक माह बाद भी लूलू को नहीं ढूंढ पाई पुलिस
दो सितंबर को गंगा कावेरी ट्रेन में हुई थी लाखों की डकैती
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed