फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   शराब के साथ दो भाई को पकड़ा

शराब के साथ दो भाई को पकड़ा

Sun, 18 Jun 2017 10:59 PM IST
Updated Sun, 18 Jun 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
शराब के साथ दो भाई को पकड़ा
शराब के साथ दो भाई को पकड़ा
विज्ञापन

पहाड़ी(चित्रकूट) (ब्यूरो)। गांव में शराब बनाकर बेचने वाले दो भाइयों को पुलिस ने दबोचा है। दोनों के कब्जे से दस लीटर शराब भी बरामद हुई है। जानकारी के अनुसार थानाक्षेत्र के एरानमाफी गांव में अवैध शराब बनाकर बेचने की शिकायत पर पुलिस टीम ने छापा मारा। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने बताया कि धुन्नी प्रजापति और उसके भाई चंद्रकिशोर को उनके घर से ही अवैध शराब के साथ पकड़ा गया है। दोनों के पास दस लीटर शराब थी। जिसे बेचने के लिए रखा गया था।
--
दो ने जहरीला पदार्थ पीया
चित्रकूट(ब्यूरो) अज्ञात कारण के चलते शहर के पुरानी बाजार निवासी बादल पुत्र मइयादीन ने रविवार की दोपहर केा जहरीला पदार्थ पी लिया। इसके अलावा कोतवाली क्षेत्र के इटरौर निवासी श्यामसुती पत्नी बाला प्रसाद ने भी अज्ञात कारण के चलते जहरीला पदार्थ पिया। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

--
स्टेशन के सामने से बाइक चोरी
चित्रकूट(ब्यूरो) मुख्यालय के रेलवे स्टेशन के सामने से बिसंडा बांदा निवासी रामकेश पुत्र बाबूलाल की बाइक चोरों ने उड़ा ली है। रामकेश ने बताया कि बीती रात वह स्टेशन के सामने एक लॉज में रिश्तेदार से मिलने आया था। बाइक बाहर खड़ी कर अंदर गया और जब लौटा तो बाइक गायब थी। अज्ञात चोर के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed