{"_id":"5a4bcbec4f1c1bfe7a8b4cf7","slug":"11-lakh-theft-breaking-the-lock-of-two-shops-on-the-highway","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईवे किनारे दो दुकानों का ताला तोड़कर 11 लाख की चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हाईवे किनारे दो दुकानों का ताला तोड़कर 11 लाख की चोरी
चित्रकूट
Updated Tue, 02 Jan 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
चोरी की जानकारी देता मो.सलीम व गणेश इंटरप्राइजेज में निरीक्षण करती पुलिस टीम।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चित्रकूट। शहर के हाईवे किनारे सोमवार देर रात सिविल लाइंस में दो बड़ी दुकानों का ताला तोड़कर चोरों ने लगभग 11 लाख का माल पार कर दिया। दुस्साहस इतना कि दोनों दुकानों से घी, रिफाइंड, सिगरेट, आटा व अन्य सामग्री के सैकड़ों डिब्बे-बोरियां ट्रक में भरकर ले गए। मंगलवार की सुबह होते ही पूरे शहर में इन चोरी की घटनाओं से हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक, सीओ व कोतवाल डॉग स्क्वायड टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे लेकिन अभी तक चोरों का कुछ पता नहीं चल सका है।
शहर के व्यस्त इलाके बस स्टैंड व सिविल लाइंस में चोरों ने एमएस ट्रेडर्स की दुकान व गोदाम का ताला तोड़ा। दुकान मालिक मो. सलीम ने बताया कि मंगलवार की सुबह आकर देखा तो दोनों स्थानों के ताले टूटे पड़े थे। अंदर जाकर देखा तो हक्का बक्का रह गया। दुकान व गोदाम से एक सैकड़ा से अधिक सिगरेट, आटा, साबुन व बिस्कुट के बोरे गायब थे।
दुकान के बाहर ट्रक के पहिए के निशान थे। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। बताया कि लगभग साढे़ आठ लाख का माल गायब है। इसी प्रकार सिविल लाइंस पर स्थित गणेश इंटरप्राइजेज की दुकान का ताला टूटा मिला। दुकानदार देवीदीन गुप्ता ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह टहलने निकले तो दुकान के पास आकर देखा तो शटर व ताला टूटा था। जिसकी जानकारी पुलिस को दी गई। दुकानदार के अनुसार चोरों ने ट्रक में रखकर लगभग ढाई सौ घी, रिफाइंड, सरसों का तेल व अन्य सामग्री के गत्ते ले गए। लगभग ढाई लाख का माल चोर ले उडे़ हैं।
विज्ञापन
पुलिस सूचना पर एसपी प्रताप गोपेंद्र,अपर एसपी बलवंत चौधरी, सीओ विजयेंद्र द्विवेदी व कोतवाल सुभाष चौरसिया पहुंचे। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व डॉग स्क्वायड टीम भी पहुंची। सभी ने अपनी जांच पड़ताल की। एसपी ने बताया कि जो हालात सामने हैं उसके अनुसार चोरों ने किसी ट्रक जैसे वाहन का ही प्रयोग सामग्री ले जाने में किया है। दोनों स्थानों पर चोरी करने का एक अंदाज है जिससे लगता है कि चोरों का एक ही ग्रुप है। इस घटना का खुलासा कराने के लिए दो टीमें गठित की गई हैं। जल्द ही चोरों को पकड़ा जाएगा।