फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   डाकू साधना पटेल गैंग ने युवक को किया अगवा

डाकू साधना पटेल गैंग ने युवक को किया अगवा

Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
Updated Tue, 02 Oct 2018 12:55 AM IST
विज्ञापन
डाकू साधना पटेल गैंग ने युवक को किया अगवा
डाकू साधना पटेल गैंग ने युवक को किया अगवा
विज्ञापन

मारपीट कर दस हजार लिए फिर छोड़ा, भयभीत ग्रामीण ने नहीं दी तहरीर
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। दस्यु सुंदरी दस हजार की इनामी डाकू साधना पटेल गैंग ने दिनदहाड़े गांव के बाहर से एक युवक को अगवा कर लिया। जंगल ले जाकर उसे मारपीट कर दस हजार रुपये लेकर भगा दिया। डाकुओं की धमकी के कारण भयभीत ग्रामीण पुलिस को सूचना देने नहीं जा रहा है।

जानकारी के अनुसार रविवार को भरतकूप चौकी क्षेत्र के ठर्री गांव के बाहर से दस्यु सुंदरी साधना पटेल गैंग ने शाम को गांव के बाहर मौजूद गोली पटेल को पकड़ लिया। उसे जंगल की ओर ले जाकर गैंग ने उसकी बोलेरो मांगी। मना करने पर उसे तमंचे की बट से पीटा। उसकी जेब में रखे दस हजार रुपये छीन लिए और पांच घंटे बाद उसे छोड़ दिया। डकैतों के चंगुल से छूटकर आए पीड़ित ने बताया कि वह किसी तरह की पुलिस कार्रवाई करने से डर रहा है। डकैतों ने धमकी दी है कि यदि पुलिस शिकायत की तो जान से मार देंगे। इस संबंध में चौकी प्रभारी तपेश मिश्रा ने बताया कि ऐसी किसी घटना की सूचना नहीं है। यदि शिकायत दर्ज कराई जाएगी तो ग्रामीण को सुरक्षा दी जाएगी। इसके अलावा वैसे भी डकैतों की तलाश नियमित की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed