फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   दो सगे भाइयों के बीच चटकीं लाठियां, आठ घायल

दो सगे भाइयों के बीच चटकीं लाठियां, आठ घायल

Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
Updated Mon, 27 Aug 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
दो सगे भाइयों के बीच चटकीं लाठियां, आठ घायल
दो सगे भाइयों के बीच चटकीं लाठियां, आठ घायल
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
शिवरामपुर। चौकी क्षेत्र के चकजाफर गांव में घर के सामने रास्ता और उस पर पड़ी गंदगी को लेकर दो सगे भाइयों के परिजन आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष से जमकर लाठी चटकीं। जिसमें आठ लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस कोतवाली लाकर दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की है।
गांव के दिलदार प्रसाद ने बताया कि उसका छोटे भाई ब्रजभूषण से बंटवारा हो चुका है। बंटवारे में मिली जमीन के पास ही सार्वजनिक मार्ग है। उस पर छोटे भाई के परिजनों ने पहले अपने कमरे से खिड़की बना ली और अब सड़क पर भी आवागमन बाधित कर कूड़ा डाल दिया है। विरोध करने पर गाली गलौज कर धमकी दी। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। रविवार की शाम को जब पुलिस दोनों पक्ष के एक-एक व्यक्ति को कोतवाली ले गई तो बृजभूषण के पुत्रों ने उसके पुत्रों अशोक, त्रिलोक व विशोक को लाठियों से पीटा।
विज्ञापन

उधर ब्रजभूषण ने बताया कि भाई दिलदार के पुत्रों ने उसके पुत्र जागेंद्र व संतोष को लाठियों से पीटकर घायल कर दिया है। जमीन पर कूड़ा फैलाने और कब्जे के आरोप गलत हैं। उसने अपने हिस्से की जमीन पर निर्माण कराया है। कोतवाल अनिल सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों से आठ लोगों को कोतवाली लाया गया है। दोनों पक्ष से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अस्पताल में मानवता शर्मसार
चित्रकूट। मारपीट की इस घटना में घायल त्रिलोक व विशोक सिंह ने बताया कि जब घायलावस्था में रविवार की रात वह जिला अस्पताल पहुंचे तो वहां मलहम व दवा लगाने की बजाए मौजूद स्टाफ ने धमका कर भगा दिया। जब पुलिस टीम पहुंची तो उन्हें कुछ गोलियां दे दी गईं। रात भर उनके सिर व चेहरे से खून रिसता रहा लेकिन अस्पताल स्टाफ को रहम नहीं आया। इस मामले में सीएमएस डा. राजेश खरे ने बताया कि इसकी जानकारी उन्हें नहीं मिली है। किसी भी घायल का इलाज तो मौजूद स्टाफ को करना ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed