{"_id":"5b75c5b742c792031821738e","slug":"101534444983-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालेज में घुस छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षकों को दी गाली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालेज में घुस छात्राओं से छेड़छाड़, शिक्षकों को दी गाली
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कालेज में घुसकर छात्राओं से छेड़छाड़
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जिले में स्वतंत्रता दिवस पर कई स्कूल कालेजों में ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम का दौर चल रहा था। तभी शहर के जनसेवा व ब्रहृमचर्य कालेज में कुछ युवकों ने घुसकर छात्राओं के साथ छेड़खानी की। चिल्लाकर जब छात्राएं भागी तो पूरे कालेज परिसर में हड़कंप मच गया। शिक्षकों ने विरोध कर आरोपियों को खदेड़ा तो उन्हें भी गालीगलौज व धमकी दी गई। आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
शहर के गंगा प्रसाद जनसेवा इंटर कालेज में बुधवार की दोपहर स्वतंत्रता दिवस के ध्वजारोहण के बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम चल रहा था। तभी आधा दर्जन से अधिक युवक कालेज में घुसे और हाल के पास मौजूद कई छात्राओं को जबरन पकड़कर अश्लीलता करने लगे।यह देखकर वहां मौजूद कुछ अन्य छात्रों व शिक्षकों ने विरोध किया तो उन्हें गाली देकर आरोपियों ने भागने को कहा। कुछ छात्राएं चिल्लाती हुई कालेज के हाल की ओर भागी। यह देखकर कालेज के प्रधानाचार्य सीताराम सिंह व अन्य शिक्षक दौड़कर बाहर आए। आरोपियों को खदेड़ने का प्रयास किया तो वह सब तोड़फोड़ कर भाग निकले। इसके बाद गंगाजी रोड पर स्थित ब्रहृमचर्य शिक्षानिकेतन इंटर कालेज में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान पहुंचे युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़खानी की। कुछ लोगों ने विरोध किया तो उन्हें लात घूंसों से पीटकर आरोपी भाग निकले।
घटना की जानकारी होते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन कोई आरोपी नहीं मिला। जनसेवा कालेज के प्रधानाचार्य सीताराम की तहरीर पर आरोपी बनकट निवासी श्रवण, मानू, नईदु़निया निवासी गिरीश, करही निवासी ओमप्रकाश, बडकू, पारस व संदीप के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।