{"_id":"5b3bc6934f1c1b97468b46cd","slug":"101530644115-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमंचे की नोंक पर घर घुस महिला से दुष्कर्म","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तमंचे की नोंक पर घर घुस महिला से दुष्कर्म
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमंचे की नोंक पर महिला से दुष्कर्म
ा
अमर उजाला ब्यूरो
चित्रकूट। जमीन के विवाद को लेकर सुलह समझौते के बहाने घर के अंदर आए युवक ने तमंचे की नोंक पर महिला से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस चौकी में जाकर रिपोर्ट दर्ज कराने का प्रयास किया तो पुलिस ने इसे जमीनृ का विवाद बताकर टरका दिया। दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है।
सीतापुर चौकी क्षेत्र के एक मोहल्ले की निवासी महिला ने बताया कि उसका पति से विवाद चल रहा है जिसके कारण वह अपने दो छोटे बच्चों के साथ मायके में माता-पिता के साथ रहती है। उनके पिता का इसी बस्ती के एक युवक से पुराना जमीन का विवाद चल रहा है। कई बार मारपीट तक हो चुकी है। एक जुलाई रविवार की देर शाम अंधेरा होने पर उसके माता-पिता मंदिर में पूजा करने गए थे। वह घर में अकेली दो छोटे बच्चों के साथ थी। दोनों बच्चे दूसरे कमरे में सो रहे थे। इसी बीच अरोपी ने दरवाजा खटखटाया तो उससे बताया कि घर में कोई नहीं है। आरोपी जबरन घर में घुसा और जेब से रिवाल्वर निकालकर चिल्लाने पर गोली मारने की धमकी दी।
आरोपी ने दरवाजा बंद कर उसके साथ दुष्कर्म किया। वह किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग निकला। उसके बाहर निकलते ही महिला ने चिल्लाकर आस पास के लोगों को बुलाने का प्रयास किया लेकिन कोई नहीं आया। उस समय बारिश भी हो रही थी। पूजन के बाद घर लौटे मातापिता को घटना की जानकारी दी। सोमवार को वह चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो उसे डांटकर भगाया गया। यह कहा गया कि यह दुष्कर्म नहीं जमीन का विवाद है। आरोपी ने यदि घर आकर धमकी दी है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में सीतापुर चौकी प्रभारी केशरी प्रसाद ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीन का विवाद है। दुष्कर्म के मामले की जानकारी नहीं है।