{"_id":"5b3bc6894f1c1b88468b4674","slug":"101530644105-chitrakoot-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बंटवारे को लेकर चटकीं लाठियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीन बंटवारे को लेकर चटकीं लाठियां
Updated Wed, 04 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन बंटवारे को लेकर चटकीं लाठियां
अमर उजाला ब्यूरो
मऊ। जमीन के बंटवारे को लेकर सगे भाइयों के बीच जमकर लाठियां चटकीं। दोनों पक्ष ने एक दूसरे का सिर फोड़ा। महिलाएं भी मारपीट में पीछे नहीं रही। कुल आठ लोग घायल हुए। दोनों पक्ष की ओर से रिपोर्ट दर्ज की गई है।
थानाक्षेत्र के बेलहा बरियारी निवासी अमरनाथ पाल के छह पुत्र हैं। जिसमें चार पुत्र उसके साथ रहते हैं दो पुत्र अलग रहते हैं। सोमवार की शाम जमीन के बंटवारे को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने बैठे थे। तभी अचानक किसी बात को लेकर दोनों पक्ष रजामंद नहीं हुए और गाली गलौज होने लगी। थोड़ी देर में वहां युद्ध जैसा नजारा बन गया। दोनों पक्ष एक दूसरे पर लाठी, लात घूंसे बरसा रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी को पकड़ा। दोनों पक्ष से बीरन, अशोक, शीला, अनीता, महेश, रन्नो के अलावा राजेश, हीरालाल, नीतू, रेखा, जलसा, तुलसा, चुनकी व अमवा घायल हो गए। थानाध्यक्ष संतशरण ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर घायलों का अस्पताल में इलाज कराया गया है।