{"_id":"5f57c8d68ebc3ea3ab790d97","slug":"crime-niyantran-ke-liye-teem-banaee-ig-chitrakutt-news-knp5815094177","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपराध नियंत्रण के लिए अलग टीम बनाएं : आईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपराध नियंत्रण के लिए अलग टीम बनाएं : आईजी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। चित्रकूटधाम मंडल के पुलिस महानिरीक्षक के. सत्यनारायण ने एसपी अंकित मित्तल के साथ मंगलवार को पुलिस लाइन व सदर कोतवाली का निरीक्षण कर आरक्षियों से पुलिसिंग से जुड़े कई सवाल पूछे। कई आरक्षी तो फेल हो गए, लेकिन कुछ ने सही जवाब देकर इनाम जीता।
आईजी ने कोविड-19 हेल्प डेस्क में रजिस्टर के पास ड्यूटी में नियुक्त महिला पुलिसकर्मी को निर्देश दिए कि कोई भी बिना तापमान जांच अंदर प्रवेश न करें। थाना कार्यालय में टॉप-10, हिस्ट्रीशीटर रजिस्टर, रजिस्टर नंबर चार एवं अन्य रजिस्टरों का अवलोकन कर जरूरी निर्देश दिए। कहा कि बंदी गृह, बैरक, भोजनालय एवं आवासीय परिसर में सफाई का विशेष ध्यान रखें टॉप-10 अपराधियों के विरुद्ध कार्रवाई व हिस्ट्रीशीटरों की निगरानी, विवेचना के शीघ्र निस्तारण के निर्देश प्रभारी निरीक्षक को दिए। कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए थाना क्षेत्र में अलग-अलग टीमें बनाकर काम करें।
इस दौरान सैनिक सम्मेलन कर समस्याओं के बारे में पूछा। जिस पर पुलिसकर्मियों ने संतुष्टि जताई। बीट आरक्षियों एवं हल्का दरोगाओं को बीट क्षेत्र में मॉडल पुलिसिंग के रूप में कार्य करने को कहा। उन्होंने बीट से संबंधित पूछे गए प्रश्नों के सही जवाब देने पर आरक्षी लवलेश यादव एवं आरक्षी सतीश कनौजिया को पुरस्कृत किया। इस दौरान एएसपी प्रकाश स्वरूप पांडेय, सीओ सिटी रजनीश कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक जयशंकर सिंह, एसपी पीआरओ वीरेंद्र त्रिपाठी मौजूद थे।