{"_id":"5e7112fe8ebc3ea769409b0a","slug":"crime-chitrakutt-news-knp550947068","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा ही निकला नातिन का हत्यारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा ही निकला नातिन का हत्यारा
विज्ञापन
फोटोनंबर- 5- मऊ के खंडेहा में नातिन की हत्या के आरोप में पकड़ा गया बाबा मुन्नू मौर्य
- फोटो : CHITRAKUTT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट/ मऊ। रिश्तों को कलंकित करने वाली एक और घटना का खुलासा हुआ है। दस साल की मासूम को उसी के पारिवारिक बाबा ने मौत के घाट उतार दिया। गांव की एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लेने की वजह से बाबा ने नातिन का गला रेत दिया था। पुलिस ने मामले का खुलासा कर हत्यारोपी बाबा मुन्नू मौर्य को दबोच लिया है। निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू बरामद की गई है।
गौरतलब है कि होली के दिन दस मार्च को ग्राम खण्डेहा निवासी बृजलाल मौर्य पुत्र स्व सूरजवान मौर्य की 10 वर्षीय पुत्री आरती की धारदार हथियार से हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया गया था। शव बरामदगी के बाद पुलिस ने मामला पंजीकृत किया था। पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए थे। अपर एसपी बलवंत चौधरी व थाना प्रभारी निरीक्षक सुभाषचंद्र चौरसिया ने टीम के साथ बालिका की हत्या की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी मुन्नू मौर्य पुत्र सुंदर निवासी खण्डेहा को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक ने घटना स्थल पर उपलब्ध साक्ष्यों एवं गवाहों के बयानों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की। आरोपी पर शुरू से ही संदिग्ध गतिविधियां देखी गईं।
मंगलवार को एसपी कार्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक के सामने मृतका आरती के पारिवारिक बाबा खंडेहा निवासी आरोपी मुन्नू मौर्य (48) पुत्र सुंदर ने जुर्म स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि गांव की एक महिला से उसके अवैध संबंध थे। 10 मार्च को मृतका ने उसे महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इस राज को छिपाने के लिए उसने चाकू से बालिका की हत्या कर शव कुएं में फेंक दिया था। सोमवार की रात को आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने आला कत्ल चाकू बरामद किया है।
विज्ञापन
-