{"_id":"62360e3b4644ba465520fdc0","slug":"crime-chitrakoot-news-knp6863659155","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने आग लगाकर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला ने आग लगाकर जान दी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। अज्ञात कारणों के चलते महिला ने आग लगाकर जान दे दी। आग से कमरे में रखा सामान भी जल गया। पड़ोसियों ने घर से धुआं निकलता देख परिजनों को जानकारी दी। फिर लोगों ने एकजुट होकर आग पर काबू पाया पर तब तक महिला की मौत हो चुकी थी।
रैपुरा थाना क्षेत्र के कौबरा गांव निवासी शिवनंदन प्रजापति ने बताया कि होली का पर्व मनाने के बाद शुक्रवार रात भोजन कर सभी अपने कमरों में जाकर सो गए। इसी बीच उसकी पत्नी देवमुनि ने अपने कमरे को अंदर से बंद कर आग लगा ली, जिससे कमरे में रखा सामान भी जलने लगा। धुआं निकलने पर पड़ोसी शत्रुघ्न ने हम लोगोम को जगाकर जानकारी दी। पूरे घर में हड़कंप मच गया, तुरंत देवमुनि के कमरे की ओर गए पर वह अंदर से बंद था। किसी तरह खिड़की तोड़कर अंदर गए और कंबल आधि डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक देवमुनि की मौत हो चुकी थी। बताया कि उसके तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं और पत्नी मानसिक रूप से बीमार थी। रैपुरा थाना प्रभारी नागेंद्र सिंह नागर ने बताया कि परिजन मौत की स्पष्ट वजह नहीं बता सके। ऐसे में प्रथमदृष्ट्या खुुदकुशी ही लगती है।