{"_id":"623218feb8633307620b5ec0","slug":"crime-chitrakoot-news-knp686043655","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामदनाथ की परिक्रमा कर गोल्डन बाबा लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामदनाथ की परिक्रमा कर गोल्डन बाबा लापता
विज्ञापन
फोटो-11- चित्रकूट के प्रमुख द्वार के पास मौजूद कानपुर के गोल्डन बाबा मनोज सेंगर। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। कानपुर के मनोज सेंगर उर्फ गोल्डन बाबा कामदनाथ मंदिर की परिक्रमा कर लापता हो गए हैं। चित्रकूट में उनके होने की जानकारी पर कानपुर से यहां पहुंचे परिजन लोगों को फोटो दिखाकर उनके बारे में जानकारी करते रहे। हालांकि इस मामले में नयागांव थाना व सीतापुर पुलिस ने किसी भी शिकायत या जानकारी से इनकार किया है।
कानपुर के कल्याणपुर निवासी गोल्डन बाबा के नाम से मशहूर मनोज सेंगर के परिजनों के अनुसार 15 मार्च सुबह गेरुआ वस्त्र पहनकर वह लापता हो गए। परिजनों के अनुसार वह हास्टल जाने की बात कहकर निकले लेकिन वहां नहीं पहुंचे। वह हमेशा अपने शरीर पर चार किलो सोना और चार किलो चांदी के जेवर पहने रहते थे लेकिन उस दिन घर में ही सारे जेवर रखकर गए हैं। वह भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन रहते हैं।
कल्याणपुर थाने में इसकी गुमशुुदगी दर्ज कराई गई है। बुधवार दोपहर कामदगिरी प्रमुख द्वार के पास उन्हें गेरुआ वस्त्र में कुछ साधुओं ने देखा। उनके हाथ में भगवान श्रीकृष्ण की छोटी मूर्ति थी। मंदिर में दर्शन कर परिक्रमा लगाई लेकिन कोई उनका नाम नहीं जानता था। फोटो देखकर बताया कि इन्हें यहां देखा गया है। नयागांव थाना प्रभारी संतोष तिवारी व सीतापुर चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।