फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   crime

निर्माणाधीन पुल से गिरकर मजदूर की मौत

Wed, 16 Mar 2022 10:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 16 Mar 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
crime
फोटो-12- आशीष कुमार- फाइल फोटो। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर रेलवे लाइन के ऊपर बने रहे ओवरब्रिज में काम कर रहा मजदूर गिर गया। साथी मजदूर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आक्रोशित मजदूर शव लेकर निर्माणस्थल पर पहुंचे और निर्माण एजेंसी के मालिक को बुलाने की मांग की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाने का प्रयास किया तो पुलिस मजदूर नारेबाजी करने लगे।
विज्ञापन

निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर बदौसा के पास बागै नदी पर पुल बन रहा है। बर्फानी इंफ्राटेक कंपनी निर्माण का काम करा रही है। मंगलवार की देर शाम पुल पर काम करते समय आगरा जिले के जौधपुर थाना क्षेत्र के नएपुर निवासी मजदूर आशीष (28) पुत्र खेत कुमार पैर फिसलने से नीचे गिर पड़ा। लगभग 40 फीट नीचे गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में कंपनी के कर्मचारी उसको लेकर प्राइवेट अस्पताल पहुंचे। वहां से रेफर कर दिया गया। इसके बाद उसे जिला अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मजदूर की मौत पर अन्य साथी मजदूर आक्रोशित हो गए और कंपनी पर काम के दौरान सुरक्षा के उपाय न करने के आरोप लगाए। इसके बाद शव निर्माण स्थल पर ले गए। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेने का प्रयास किया तो अन्य मजदूरों ने विरोध किया। मजदूरों ने कंपनी के जिम्मेदार अधिकारियों और मृतक के परिजनों के आने पर शव ले जाने की बात कही। इसको लेकर मजदूरों और पुलिसकर्मियों के बीच जमकर बहस हुई। छीना झपटी भी हुई। पुलिस ने शव उठाकर जे जाने का प्रयास किया तो मजदूर नारेबाजी करने लगे। पुलिस ने डंडे फटकार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बुधवार को पुलिस सुरक्षा के बीच पोस्टमार्टम कराया गया। मृतक की दो पुत्रियां हैं। घटना की जानकारी पर पर पहुंचीं पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed