{"_id":"616f037b760ad13d7b120d50","slug":"crime-chitrakoot-news-knp6591630180","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथी मामले में पूर्व विधायक पर एक और रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथी मामले में पूर्व विधायक पर एक और रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। डाकू ददुआ का हाथी कथित रूप से बेचने के आरोप में वन विभाग द्वारा पूर्व विधायक पर एक और मुकदमा दर्ज कराया है। सदर कोतवाली में धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की रिपोर्ट दर्ज की गई है। दो दिन पूर्व रैपुरा वन रेंज में इसी मामले में वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है।
सदर कोतवाली प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि वनरक्षक शिवनरेंद्र द्विवेदी की तहरीर पर हाथी बेचने की शिकायत मामले में पूर्व विधायक वीर सिंह पटेल समेत पांच नामजद और 15-20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जिसमें धारा 406और 420 आईपीसी दर्ज है। मामले की जांच शुरू की गई है। नामजदों में एक गुजरात, दो प्रयागराज जिले के निवासी हैं और एक महावत है।
वन विभाग के एसडीओ आरके दीक्षित ने बताया कि वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत पहले ही एक रिपोर्ट दर्ज कराई जा चुकी है। गौरतलब है कि डाकू ददुआ के हाथी को वन विभाग की टीम ने यूपी एमपी के बार्डर सिंहपुर सतना मप्र के फारेस्ट बैरियर के पास एक गुजरात के ट्रक से बरामद किया था। एसडीओ ने बताया कि यह हाथी पूर्व विधायक वीर सिंह की सुपुर्दगी में दिया था। उन्हें सूचना मिली कि इसे गुजरात में बेच दिया गया है। जिसे बरामद सोमवार को दुधवा नेशनल पार्क में पहुंचा दिया गया है। उधर पूर्व विधायक अपने पहले के बयान पर ही अडिग हैं कि वन विभाग विपक्षियों के साथ मिलकर साजिश कर उन्हें परेशान किया जा रहा है हाथी को बेचा नहीं गया है। मामले में कोर्ट जाएंगे।