फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cowboy missing for 24 hours, fear of untoward

आमने सामने बाइक की टक्कर में महिला की मौत, पति व बच्चा गंभीर

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cowboy missing for 24 hours, fear of untoward
मऊ/राजापुर। आमने सामने दो बाइकों के भिड़ंत होने से पति-पत्नी सहित उनके दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इलाज के लिए प्रयागराज ले जाते समय महिला की रास्ते मेें मौत हो गई। जबकि पति व बच्चों का इलाज किया जा रहा है। यह घटना मंगलवार की शाम को हुई।
विज्ञापन

राजापुर थाना क्षेत्र के छीबों गांव निवासी राजेश कुमार (38) पुत्र भल्लू रैदास अपनी पत्नी विट्टी देवी (32) व अपने दो बच्चे इंद्रजीत (7) व सत्यम (6) को खेत से घर के लिए बाइक से लिए जा रहे था। जब रामनगर रोड के श्री गोस्वामी इंटर कालेज के पास बाइक पहुंची तो सामने से आ रही दूसरी बाइक से आमने-सामने टक्कर हो गई। जिससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

दूसरे बाइक सवार भी घायल है। घायलों को इलाज के लिए रामनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां हालत खराब होने पर घायलों को इलाज के लिए प्रयागराज रेफर किया गया। जहां पर बुधवार की सुबह विट्टी देवी की मौत हो गई। पति राजेश कुमार व बच्चे इंद्रजीत व सत्यम का भी इलाज प्रयागराज में चल रहा है। जिसमें राजेश की हालत खराब है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed