फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cowboy missing for 24 hours, fear of untoward

24 घंटे से गायब चरवाहा, अनहोनी की आशंका

Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Cowboy missing for 24 hours, fear of untoward
फोटो- 16- चरवाहा राजू यादव- फाइल फोटो - फोटो : CHITRAKUTT
सरैंया/मानिकपुर(चित्रकूट)। बकरी चराने गये मानिकपुर थानाक्षेत्र के बजहापुरवा हनुवा निवासी चरवाहे के 24 घंटे से गायब होने पर परिजनों का आक्रोश फूट पड़ा। सूचना के बाद भी स्थानीय पुलिस की ओर से तलाश न करने पर मुख्यालय से मानिकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। घटना की जानकारी होने पर पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचे और डाग स्क्वायड, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ उसकी तलाश शुरू कराई। लापता चरवाहा का छाता, फटी शर्ट, अंगूठी, चप्पल व उसका एक मृत बकरा जंगल में मिला है। परिजन किसी अनहोनी की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

हनुवा गांव निवासी राजू यादव (22) पुत्र कल्लू के परिजनों ने बताया कि मंगलवार की सुबह वह गांव के अन्य चरवाहों के साथ अपनी 15 बकरी व एक बकरा लेकर जंगल में चराने गया था। देर शाम को वापसी के दौरान झुंड में बकरा न होने पर उसने सहयोगी चरवाहों से कहा कि उसकी बकरी लेकर वह गांव पहुंचे और वह बकरा लेकर आता है। इसके बाद से वह रात भर गांव नहीं लौटा।
विज्ञापन

परेशान परिजनों ने अन्य चरवाहों की मदद से सरैंया पुलिस चौकी में इसकी जानकारी दी। इसके बाद जंगल जाकर खोजबीन की लेकिन कुछ पता नहीं चला। बुधवार की सुबह फिर परिजन पुलिस टीम के साथ उसी जंगल में पहुंचे और मौके पर उसका सामान मिला। जिसे परिजनों ने पहचाना। इसके बाद से पूरे गांव व परिजनों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आक्रोशित परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मानिकपुर मार्ग पर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि पुलिस को बार-बार सूचना देने के बाद भी रात को स्थानीय पुलिस टीम ने कोई प्रयास नहीं किया। बाद में दोपहर को पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल चरवाहे के परिजनों से मिले। पूछताछ के बाद जंगल में जाकर खोज बीन कराई लेकिन देर शाम तक उसका कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस के आश्वासन पर दो घंटे बाद ग्रामीणों ने जाम खत्म कर दिया। जंगल में मिले सामान के आधार पर डाग स्क्वायड, व फिंगर प्रिंट की टीम भी लगातार गायब चरवाहे की तलाश कर रही है।
पहलवान है गायब चरवाहा
सरैंया/मानिकपुर। राजू यादव तीन भाई व दो बहनों में सबसे छोटा है। उसके पिता किसान हैं। राजू पहलवान भी है। क्षेत्र में होने वाले दंगलों में अक्सर वह प्रतिभाग करता था। 24 घंटे से उसके लापता होने पर पूरे गांव व आस पास के गांव के लोग चिंतित हैं।
लॉकाउन में ही हुई शादी
सरैंया/मानिकपुर। राजू की शादी दो माह पूर्व लाक डाउन में 14 जून को राजापुर के बिहरवां बक्टा की श्रीमणि से हुई है। इसकी जानकारी के बाद पुलिस टीम ने ससुराल भी जाकर उनके परिजनों से जानकारी की है।
जंगल में लड़ाई के निशान मिले
सरैंया/मानिकपुर। राजू का बकरा जिस स्थान पर मिला है। उस स्थान को देखकर पुलिस, परिजनों व ग्रामीणों ने अनुमान लगाया है कि यहां पर किसी से बकरा को छीनने को लेकर उसका विवाद हुआ है।

उस स्थल की बड़ी घास टूटी है और सामग्री भी तितर बितर मिली है। संभावना जताई जा रही है कि हमलावर दो से अधिक हो सकते हैं। ग्रामीणों ने किसी जंगली जानवर के आने की आशंका को नकार दिया है।

फोटो- 13- चरवाहे के गायब होने के बाद मानिकपुर- मुख्यालय मार्ग पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों को समझाते ?

फोटो- 13- चरवाहे के गायब होने के बाद मानिकपुर- मुख्यालय मार्ग पर जाम लगाकर बैठे ग्रामीणों को समझाते ?- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो- 14- चरवाहे के गायब होने के बाद मानिकपुर- मुख्यालय मार्ग पर जाम के दौरान आक्रोश व्यक्त करते परि?

फोटो- 14- चरवाहे के गायब होने के बाद मानिकपुर- मुख्यालय मार्ग पर जाम के दौरान आक्रोश व्यक्त करते परि?- फोटो : CHITRAKUTT

फोटो- 15- चरवाहे के गायब होने के बाद परेशान परिजन। चरवाहा राजू यादव के घर में  लगी महिलाओं की भीड़

फोटो- 15- चरवाहे के गायब होने के बाद परेशान परिजन। चरवाहा राजू यादव के घर में लगी महिलाओं की भीड़- फोटो : CHITRAKUTT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed