{"_id":"678aa34c65a869c08a001ca3","slug":"cousin-brothers-injured-in-bus-accident-one-dead-chitrakoot-news-c-215-1-sknp1043-112536-2025-01-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: बस की टक्कर से चचेरे भाई घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: बस की टक्कर से चचेरे भाई घायल, एक की मौत
विज्ञापन
राजापुर। थाना अंतर्गत राजापुर कस्बे के कमासिन मार्ग पर रोडवेज बस ने बाइक पर पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद बाइक लगभग 100 मीटर घसीटते हुए आगे गई। इसमें बाइक चालक की मौत हो गई। उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हुआ। पुलिस ने बस व चालक को पकड़ लिया है।
थाना क्षेत्र के पटपारिया सानी निवासी बुद्धराज ने बताया कि शुक्रवार को उसका पुत्र महेंद्र (19) अपने चाचा के पुत्र भानू (17) के साथ बाइक से राजापुर कस्बे में कपड़ा खरीदने के लिए कमासिन रोड से आ रहे थे। पीछे से आ रही रोडवेज बस ने बाइक में टक्कर मारते हुए बाइक को 100 मीटर घसीटते हुए ले गई। इससे पीछे बैठा भानू गंभीर रूप से घायल हो गया और महेंद्र की मौत हो गई। इसकी जानकारी स्थानीय निवासी पुलिस को जानकारी दी।
एंबुलेंस आने पर घायल को जिला अस्पताल ले गए। घटना होने पर मृतक महेंद्र की मांं पतिया व अन्य परिजनों का रो -रोकर हाल बेहाल है। मृतक तीन भाई में दूसरे नंबर का था। थानाध्यक्ष मनोज सिंह ने बताया कि रोडवेज बस व को कब्जे में ले लिया है। सडक़ दुर्घटना में मौत हुई है। बाइक चालक हेलमेट नहीं पहने था। घायल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।