{"_id":"5f0b39ee8ebc3e63be7624a0","slug":"couple-injured-in-fight-for-land-chitrakutt-news-knp5708081134","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन के विवाद मे दंपति को कुल्हाड़ी से किया घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन के विवाद मे दंपति को कुल्हाड़ी से किया घायल
विज्ञापन
फोटो-5- जिला अस्पताल में मौजूद मारपीट में घायल दंपति
- फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में बहिलपुरवा थाना अंतर्गत ऐचवारा गांव में जमीनी विवाद में दंपति को परिवार के पिता-पुत्र ने कुल्हाड़ी मारकर घायल कर दिया। जानकारी पर पहुंचे परिजनों ने दंपति को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रविवार सुबह ऐचवारा निवासी कल्लू पुत्र रामभरोसे और उसकी पत्नी सुमन देवी पर परिवार के ही पिता-पुत्र ने जमीनी विवाद में धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे कल्लू के सिर में गंभीर चोट लग गई। उसकी पत्नी सुमन को भी चोट लगी है। इलाज के लिए दोनों को जिला अस्पातल में भर्ती कराया है।
घायल कल्लू ने बताया कि वह मध्यप्रदेश के पालेदव गांव रहना वाला है। बचपन में मां-बाप की मौत के बाद से उसे नाना-नानी के पाला था। अब इसी परिवार के पिता-पुत्र उसे घर से निकालने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने रविवार को दंपति पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इसके पहले भी कई बार हमला कर चुके हैं। पीड़ित ने बताया कि इस मामले में आरोपियों के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।