{"_id":"628a6f1d7e2a866787310f15","slug":"counted-the-problems-of-sdm-colony-chitrakoot-news-knp698266211","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसडीएम कालोनी की समस्याएं गिनाईं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसडीएम कालोनी की समस्याएं गिनाईं
विज्ञापन
फोटो-14- एसडीएम कालोनी में सफाई के निर्देश देते चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता। संवाद
- फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सीएम के आदेश के बाद शहर में सफाई अभियान की शुरुआत रविवार को एसडीएम कालोनी से हुई। निरीक्षण करने पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता को स्थानीय लोगों ने समस्याएं गिना डालीं। इस पर पालिकाध्यक्ष ने संबंधित अफसरों को समस्याएं जल्द दूर करने का आदेश दिया।
शहर के एसडीएम कालोनी क्षेत्र में सुबह सफाई कर्मचारियों ने नालियों की सफाई करने के साथ कूड़ा उठाने का कार्य किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे नगर पालिका के चेयरमैन नरेंद्र गुप्ता को स्थानीय निवासियों ने पत्र सौंपा। बताया कि नगर पालिका क्षेत्र की एसडीएम कालोनी में कई स्थानों पर नालियों का निर्माण नहीं किया गया। इससे घरों के सामने गंदा पानी भरा रहता है। समय से कूड़ा भी नहीं उठाया जाता है। कई साल पहले एक पार्क बनाया गया था, जो अधूरा पड़ा है। स्ट्रीट लाइटें भी नहीं हैं।
इस पर पालिकाध्यक्ष ने मौके पर ही सभी विभागों के अफसरों को समस्याओं का तुरंत निराकरण करने को कहा। इस मौके पर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी राम अचल कुरील, शंकर यादव, बद्रीविशाल, गुलाब गुप्ता, विजय बहादुर पांडेय, नकुल सिंह, प्रेम बाबू सविता आदि मौजूद रहे।