फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona report news in chitrakoot

चित्रकूट: 17 नए सैंपल जांच के लिए भेजे गए, थर्मल स्क्रीनिंग के बाद शेल्टर होम में ठहराया

Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
corona report news in chitrakoot
चित्रकूट जिले की सीमा से सटे बांदा व प्रयागराज में शुक्रवार को कोरोना पॉजटिव मरीज मिलने से जिला प्रशासन खासा अलर्ट रहा। मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने डीएम, एसपी, सीडीओ, सीएमओ के साथ बार्डर से लेकर शेल्टर होम व जिला अस्पताल में व्यवस्थाओं का जायजा लिया। 17 नये लोगों की कोरोना वायरस की जांच का सैंपल भेजा गया है। पहले की भेजी गई जांच की रिपोर्ट नहीं आई थी। कुल 405 सैंपल की जांच में 329 की रिपोर्ट आ चुकी है। अब तक जिले में कोई भी कोरोना पॉजटिव नहीं है। लॉकडाउन के दौरान हरियाणा में फंसे 50 और मजदूरों को रोडवेज बस से लाया गया।
विज्ञापन

इन सभी का थर्मल स्क्रीनिंग कराने के बाद शेल्टर होम में ठहराया गया है। लॉकडाउन का उल्लंघन करने पर कामदगिरी परिक्रमा मार्ग पर दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की र्गई। मंडलायुक्त गौरव दयाल व डीआईजी दीपक कुमार ने शुक्रवार को जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय व पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल के साथ जिले में लागू लाकडाउन व्यवस्था का विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। पुरानी बाजार कर्वी में नगर पालिका परिषद, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के लगाए गए आरोप सेतु एप स्टाल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने अधिशासी अधिकारी नरेंद्र मोहन मिश्र से कहा कि अधिकाधिक आरोग्य सेतु एप डाउनलोड कराया जाए। सीएमओ डा.विनोद कुमार ने बताया कि रैपिड रिस्पांस टीम ने शेल्टर होम में जाकर 17 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। नेशनल मोबाइल मेडीकल यूनिट एंबुलेंस टीम ने 60 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया। घर घर जाकर स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी कर रहीं 74 में 63 टीमों का काम पूरा हो गया है। जिनकी रिपोर्ट मिल चुकी है। टेलीमेडिसिन में 140 लोगों का इलाज कर दवा पहुंचाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed