फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   corona

क्वारंटीन होम से जाने वालों से लिखित लें- ‘घर पर ही रहेंगे’

Fri, 10 Apr 2020 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 10 Apr 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
corona
चित्रकूट/मानिकपुर। कोरोना संक्रमण से कोई प्रभावित न हो इसके लिए प्रशासनिक अमला जुटा हुआ है। डीएम ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि क्वारंटीन होम से जाने वालों से लिखित लिया जाए कि ‘घर पर ही रहेंगे।’ जिले से शुक्रवार को 25 मरीजों के सैंपल जांच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं। इसके पूर्व भेजे गए एक बालक की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी ने राहत की संास ली है। वहीं बृहस्पतिवार को भेजे गए 27 लोगों के सैंपल की रिपोर्ट अभी नहीं आई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को जिले में डीएम व एसपी मानिकपुर के पाठा क्षेत्र के गांव पहुंचे। राशन की दुकानों में सामग्री नियमित रूप से बांटने को कहा। यह भी निर्देश दिए कि कोई भी भूखा न रहे इसके लिए एसडीएम पूरा इंतजाम करें। अस्थायी होम क्वारंटीन में ठहरे लोगों के स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। जिलाधिकारी शेषमणि पांडेय तथा पुलिस अधीक्षक अंकित मित्तल ने तहसील मानिकपुर अंतर्गत संचालित आश्रय स्थल आश्रम पद्धति विद्यालय, जवाहर नवोदय विद्यालय मानिकपुर में ठहरे लोगों से खानपान व्यवस्था आदि की जानकारी की ।
विज्ञापन

उपजिलाधिकारी मानिकपुर संगमलाल को निर्देश दिए छोटे बच्चों के लिए दूध की व्यवस्था अवश्य करें उन्होंने कहा कि लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण अवश्य कराएं उन्होंने यह भी कहा कि जिन लोगों के 14 दिन पूरे हो रहे हैं उनसे एक लिखित में लेकर छोड़ें कि वह घर में ही रहेंगे बाहर नहीं जाएंगे अगर ऐसा करते पाए गए तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक भोजनालय से निराश्रित एवं असहाय लोगों को वितरण कराए जा रहे भोजन की क्वालिटी को परखा। सीएमओ डा. विनोद कुमार ने बताया कि 14 माह के एक बालक की रिपोर्ट निगेटिव आने से सभी राहत महसूस कर रहे हैं। बृहस्पति व शुक्रवार को मिलाकर 52 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार को शिवरामपुर व बेडीपुलिया के पास बने अस्थायी होम क्वारंटीन में ठहरे लोगोें का स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया। इसके अलावा नगर पलिका के संचालित सुरंग से गुजरने वाले लोगाें को सैनिटाइज किया गया। ईओ नरेंद्र मोहन मिश्रा ने बताया कि एसडीएम कालोनी, कलक्ट्रेट, डीएम कैंप कार्यालय, सीडीओ आवास, विकास भवन, उटारखाना व अस्थायी होम क्वारंटीन स्थलों को सैनिटाइज किया गया है। ग्राम पंचायत खोही के प्रधान प्रतिनिधि अरूण कुमार त्रिपाठी ने धर्मनगरी के कामदगिरी परिक्रमा मार्ग, व आसपास की बस्ती में सफाई कर्मियों के माध्यम से ब्लीचिंग से सैनिटाइज व नालियों में गर्म अक्सिन पाउडर का छिड़काव किया है। गांव में भी सैनिटाइज किया गया है। उधर, जिले में अब तक जिले में 100 वाहन व 90 से अधिक लोगों के खिलाफ लॉकडाउन उल्लघंन की कार्रवाई हो चुकी है।

चित्रकूट। भरतकूप के सेक्टर चार में बनाए गए अस्थायी होम क्वारंटीन के सेक्टर मजिस्ट्रेट/जेई ग्रामीण अभियंत्रण विभाग के यजुवेंद्र यादव ड़यूटी से गायब मिले। जोनल प्रभारी चेतराम प्रजापति ने बताया कि उन्होंने बताया था कि ड्यूटी खत्म हो चुकी है, जो गलत सूचना थी। पूरी जानकारी डीएम कार्यालय में दी गई है। डीएम शेषमणि पांडेय ने बृहस्पतिवार को सेक्टर मजिस्ट्रेट के इस व्यवहार पर फटकार लगाई और जेई को तत्काल ड्यूटी पर जाने और तीन दिन के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed