{"_id":"573f64894f1c1b427cac757f","slug":"continuity-of-education-required-for-success","type":"story","status":"publish","title_hn":"सफलता के लिए शिक्षा की निरंतरता जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सफलता के लिए शिक्षा की निरंतरता जरूरी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sat, 21 May 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
छात्रों को संबोधित करते एसपी केके चौधरी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला की पुलिस पाठशाला में एक शिक्षक की तरह एसपी केके चौधरी ने छात्रों को समझाया कि सफलता का कोई शार्टकट नहीं होता है। समाज के प्रति दायित्व निर्वहन राष्ट्रीय भावना के साथ छात्रों को व्यक्तित्व विकास पर ध्यान देना चाहिए। शिक्षा की निरंतरता से ही सफलता मिलती है।
मुख्यालय के कसहाई रोड़ स्थित ज्ञान भारती इंटर कालेज परिसर में शुक्रवार को अमर उजाला की पुलिस पाठशाला का आयोजन हुआ। जिसमें सैकड़ों छात्रों ने एसपी से उत्सुकता वश सवाल भी पूछे। सबकी जिज्ञासा को शांत कर एसपी बोले कि इंटर तक के छात्रों के अंदर इस समय जो भावना भर जाती है, वहीं जीवन भर काम देती है। किशोरावस्था में सकारात्मक और नकारात्मक दोनों भाव आते हैं। छात्रों को रूचि के अनुसार और बड़े लोगों के कहने पर ही कोई निर्णय लेना चाहिए।
बाद में पछताने के बजाए कैरियर को चुनने के लिए धैर्य भी होना चाहिए। किसी भी सफल छात्र में धैर्य, त्याग, संयम और सत्य बोलने का गुण होना चाहिए। एसपी ने कहा कि सफलता के लिए आधुनिक शिक्षा जरूरी है। विज्ञान शिक्षा के साथ ही भारतीय संस्कृति को भी परस्पर रूप से आगे बढ़ाना दायित्व है। किशोरावस्था में कई बार छात्र-छात्राएं अभिभावकों का किसी मुद्दे को लेकर विरोध करते हैं लेकिन बाद में पछताने की बजाए इस पर मिल बैठकर निर्णय लेना चाहिए।
विज्ञापन
चित्रकूट। पुलिस पाठशाला में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने कहा कि छात्र घर से निकलते और घर पहुंचने तक किसी भी अपरिचित का विश्वास न करें। रास्ते में कोई घटना की जानकारी होने पर अभिभावक से जरूर चर्चा करें। ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राओं के लिए पढ़ाई महत्वपूर्ण है। शिक्षक भी अपने दायित्व निभाएं। किसी भी छात्र के साथ भेदभाव न हो।
चित्रकूट। पुलिस पाठशाला में छात्रों ने एसपी और व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष से कैरियर और सुरक्षा संबंधी कई सवाल पूछे। कुछ छात्रों ने पूंछा कि कैसे आइपीएस बनते हैं। कैसे उच्च शिक्षा में सफलता मिलती है। छात्राओं ने पूंछा कि सुरक्षा के साथ ही पुलिस कार्यवाही पर भी सवाल पूछे। एसपी केके चौधरी ने बताया कि सफलता के लिए जरूरी नहीं है कि 18 घंटे तक प्रतिदिन पढ़ाई करें। किताबी कीड़ा बनना जरूरी नहीं है। शिक्षा में रूचि होना महत्वपूर्ण है।
चित्रकूट। सैकड़ों बच्चों के सामने जब एसपी बोलने लगे तो अचानक बोल उठे कि वह भी इसी तरह पढ़ाई कर सफलता पाए। जो छात्र टापर हैं उन्हें बधाई, लेकिन जितने पास हुए हैं वह सब बधाई के पात्र हैं। जिनके कम नंबर हो वह उसका कारण जाने और अगली बार बेहतर प्रयास करें। छात्राओं को बताया कि 1090 नंबर पर किसी भी तरह की सूचना दीजिए। उसे गुप्त रखा जाता है। 100 नंबर भी याद रखें। घर के नजदीक थाने का नंबर अपने पास रखे और जिम्मेदार नागरिक की तरह सूचना जरूर दें।
चित्रकूट। पुलिस पाठशाला के दौरान सभी ने ज्ञान भारती इंटर कालेज की सफलता पर भी बधाई दी। इस साल इंटर की टापर और टाप टेन में चार छात्राएं इसी कालेज की हैं। हाईस्कूल की सूची में भी इस कालेज के छात्र हैं। पिछले वर्ष इसी कालेज के छात्र टापर लिस्ट में थे। सभी ने प्रधानाध्यापक शिवलाल सिंह का माल्यार्पण कर बधाई दी। इस मौके पर कालेज के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।