फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Constitution Day celebrated across the district

जिले भर में मनाया संविधान दिवस

Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
Constitution Day celebrated across the district
फोटो-3- सांसद आवास पर संविधान दिवस मनाने के दौरान मौजूद सांसद आरके सिंह पटेल व अन्य भाजपा नेता। संव - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। भारतीय संविधान दिवस पर राजनैतिक दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें संविधान के बारे में जानकारी दी गई। बताया गया कि संविधान से ही देश महान बनता है।
विज्ञापन

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वधान में संविधान दिवस शहर के टाउन हाल में मनाया गया। मुख्य अतिथि भाजपा के कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र के अनुसूचित मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि भारतीय संविधान समानता, व न्याय का आधार भूत है। भाजपा जिला महामंत्री राजेश जायसवाल, जिला मंत्री प्रेमलाल वाल्मीकि राकेश कोल ने संबोधित किया।
विज्ञापन

नारायण अहिरवार, लवकुश श्रीवास, मनीष वाल्मीकि मेनका, मनोज कुमार, राजमोहन, नारायण सिंह आदि मौजूद रहे। उधर, सांसद आरके सिंह पटेल ने अपने निवास में संविधान दिवस पर कार्यक्रम किया। डा. आंबेडकर के चित्र पर पुष्प अर्पित किये गये। शक्ति प्रताप सिंह, सुनील सिंह पटेल, रवि त्रिपाठी व शिवशंकर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चित्रकूट। सपा के जिला कार्यालय में भी संविधान दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया। संविधान निर्माता डॉ. आंबेडकर की मूर्ति पर जिलाध्यक्ष अनुज सिंह यादव ने माल्यार्पण किया। इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष सत्यनारायण पटेल, मोहम्मद गुलाब खा, फराज खान, नरेंद्र यादव, अनुज निगम, रामकिशोर, इंद्रभूषण यादव, सीता राम कश्यप आदि मौजूद रहे। संवाद

कलक्ट्रेट सभागार में संविधान दिवस मनाया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ला ने भारतीय संविधान को पढ़ा। सहायक कोषाधिकारी अवधेश प्रताप सिंह, कोषागार विकास सचान, योगेंद्र सिंह, राजेश कुमार, संदीप श्रीवास्तव, अवध नारायण अरूण कुमार शुक्ला, मनोज कुमार मिश्रा, लवलेश कुमार भी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed