{"_id":"5740ac364f1c1bcc64ac7306","slug":"congressmen-remember-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांग्रेसियों ने राजीव गांधी को किया याद
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 22 May 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
राजीव गांधी खेल योजना का हुआ विलय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस पार्टी के जिला कार्यालय में शनिवार को जिलाध्यक्ष राम भवन गुप्ता की अध्यक्षता में पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी की 25वीं पुण्यतिथि मनाई गई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि राजीव गांधी ने देश को विकसित करने के लिए ईमानदारी से काम किया है। उसी का परिणाम है कि आज देश को संपूर्ण विश्व में सम्मान मिला।
विज्ञापन
जिला उपाध्यक्ष हेमराज त्रिपाठी ने कहा कि राजीव गांधी देश को ऊंचाई पर ले गए। जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार उपाध्याय ने कहा कि उन्होंने देश की गरीब जनता के लिए कार्य किए और पंचायती राज की मजबूती के लिए ग्राम पंचायतों को स्वायत्ता प्रदान की।
विज्ञापन
दिनेश प्रसाद तिवारी ने कहा कि आज देश की सरकारें राजीव गांधी के कार्यों का अनुसरण करते हुए ही कार्य कर रही है। इस मौके पर अवधेश करवरिया, अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के चेयरमैन शिव गुलाम वर्मा, ब्लाक अध्यक्ष संजय पांडेय, डा. अनिल गुप्ता व छोटेला कोल, रंजीत सिमोन, शिवशंकर लाल गुप्ता, श्याम तिवारी, मेहंदी हसन आदि रहे।
विज्ञापन