फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   congress state president targetting bjp government

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने भ्ााजपा सरकार पर निशाना साधा

Wed, 08 Jul 2015 11:30 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट
ब्यूरो/ अमर उजाला चित्रकूट Updated Wed, 08 Jul 2015 11:30 PM IST
विज्ञापन
congress state president targetting bjp government

कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष निर्मल खत्री ने कहा कि भाजपा के सुशासन की पोल खुलने लगी है। मोदी के राज में एक के बाद एक मुख्यमंत्री का नाम किसी न किसी मामले में सामने आ रहा है। बुधवार को पत्रकारों से वार्ता में उन्होंने भाजपा और सपा सरकारों पर जमकर निशाना साधा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मोदी सरकार बनने के बाद गरीबों की हालत दयनीय हो गई है। मोदी ने जनता को भ्रमित करके वोट पा लिए और इसके बाद वादों को भूल गए। भाजपा सरकार की पोल इसके अलग-अलग राज्यों के मुख्यमंत्री खोल रहे हैं। चाहे वह राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे का मामला हो या मध्यप्रदेश के शिवराज सिंह का। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी पूरे प्रदेश में भाजपा सरकार के  कुशासन को झांकियां निकालकर बताएगी। उन्होंने प्रदेश में पत्रकारों पर हो रहे हमलों की निंदा की। कहा कि सपा के राज में कोई सुरक्षित नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि पंचायत चुनाव में पार्टी अपने प्रत्याशियों का भरपूर सहयोग करेगी। पंचायत चुनाव के बाद सपा व भाजपा सरकार का असली चेहरा सामने आ जाएगा।
विज्ञापन


उधर, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। उनके साथ पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश, प्रदेश महासचिव सुधाकर तिवारी और राठ विधायक गयादीन अनुरागी भी रहे। प्रदेशाध्यक्ष ने शहर के टाउन हाल में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कांग्रेसियों से मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार आंदोलन करने की अपील की। प्रदेश उपाध्यक्ष विजय प्रकाश ने कहा कि लोगों को निष्ठावान तरीके से पार्टी से जुड़ें। राठ विधायक गयादीन अनुरागी ने भी कार्यकर्ताओं से ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़कर संगठन को मजबूत बनाने के लिए कहा। सुधाकर तिवारी ने ब्लाक अध्यक्षों और न्याय पंचायत अध्यक्षों से पार्टी को मजबूत बनाने के लिए मेहनत और लगन से काम करने की बात कही। जिलाध्यक्ष रामभवन गुप्ता, जिला प्रवक्ता जितेंद्र कुमार उपाध्याय, पुष्पेंद्र सिंह साकेत बिहारी मिश्र, पंकज मिश्रा, प्रद्युम्न कुमार दुबे, अवधेश करवरिया, रघुनाथ द्विवेदी, रामेश्वर, जयशंकर मिश्रा, अखिलेश शुक्ला, अकबरी बेगम, डा. राकेश वर्मा, अशोक केशरवानी, कुशल सिंह, विनीत पयासी, मनोज अग्रहरी, रंजना पांडे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed