फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress should pay attention to Panchayat elections

चित्रकूटः पंचायत चुनाव पर ध्यान दें कांग्रेसी

Mon, 23 Nov 2020 10:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Nov 2020 10:39 PM IST
विज्ञापन
Congress should pay attention to Panchayat elections
चित्रकूट। कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल की अध्यक्षता में सोमवार को मुख्यालय के एक गेस्ट हाउस में बैठक हुई। मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश दीक्षित ने कहा कि पदाधिकारी एकजुटता के साथ गांवों में संगठन को खड़ा करने का काम करें।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रदेश महामंत्री राहुल राय ने कहा कि पार्टी की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाना है। प्रदेश सचिव अखिलेश शुक्ला ने कहा कि संगठन में सभी अनुशासित रहें, तभी पार्टी को मजबूती मिलेगी। नवनियुक्त ब्लाक अध्यक्षों से कहा कि दस दिन के अंदर ब्लाक कमेटी की सूची उपलब्ध करा दें।
विज्ञापन

साथ ही एमएलसी प्रत्याशी को जिताने में जुट जाएं। कहा कि आगामी पंचायत चुनाव की तैयारी करें। रंजना पांडेय, अवधेश करवरिया, सम्पत पाल, गज्जू प्रसाद फौजी, दिनेश तिवारी, विजयमणि त्रिपाठी, भोला नामदेव, जितेंद्र सोनकर, मेंहदी हसन, अकबरी बेगम व नीरू गुप्ता मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed