फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   congress protest in chitrakoot

चित्रकूटः कांग्रेसी नेताओं ने मुंह पर पट्टी बांध कर किया विरोध

Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 09:39 PM IST
विज्ञापन
congress protest in chitrakoot
प्रदेश अध्यक्ष की गिरफ्तारी के विरोध् में आवास पर ही प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध जताते कांग? - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की गिरफ्तारी को भाजपा का तानाशाही पूर्ण रवैया करार दिया है। कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को प्रदेश सरकार का विरोध कर अपने-अपने घरों में उपवास रखा।
विज्ञापन

मुंह पर पट्टी बांधकर विरोध दर्ज कराया। आरोप लगाया है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर फर्जी मुकदमे लगाए गए हैं। जबकि भाजपा के कई पदाधिकारी लॉकडाउन के नियमों का खुलेआम उल्लंघन कर रहे हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने अपने-अपने घर में एक दिन का उपवास रखकर धरना दिया। पार्टी के जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय ने कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने मजदूरों के हितों के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। जब मजदूरों के ऊपर जुल्म ढाए गए तो उन्होंने इस बात की आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिसको लेकर उनको जेल में भेज दिया गया। उन्हें तत्काल रिहा किया जाए। घरों में धरने पर बैठने वालों में जिलाध्यक्ष कुशल पटेल, रंजना पांडेय, विनय सिंह चौहान, विजय मणि त्रिपाठी, यमुना शुक्ला, राकेश वर्मा, चंद्र कली मैना मिथिला, भोला नामदेव, रजनीश पांडे आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed