फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   DM-SP heard the story of police brutality and sought justice

डीएम-एसपी को पुलिस बर्बरता की दास्तां सुना मांगा न्याय

Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 11:40 PM IST
विज्ञापन
DM-SP heard the story of police brutality and sought justice
फोटो-14- मारकुंडी पुलिस उत्पीड़न की एसपी से शिकायत करने के बाद पत्रकारों को जानकारी देते पीड़ित पर? - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट/मानिकपुर। मारकुंडी थाना क्षेत्र के छोटी पाटिन गांव में ग्रामीणों व पुलिस टीम के बीच हुई मारपीट के मामले में पीड़ित परिजन शुक्रवार को डीएम व एसपी से मिले। परिजनों ने पुलिस ज्यादती का ऑडियो और पूरा घटनाक्रम बताकर आरोपी पुलिस टीम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुशल सिंह पटेल व उपाध्यक्ष रंजना बराती लाल पांडेय के अलावा सरदार सेना की जिला संयोजक बसपा की जिला पंचायत सदस्य मीरा भारती ने भी पीड़ित परिजनों को न्याय दिलाने की मांग डीएम व एसपी से की है। पीड़ित परिजनों संग अधिकारियों के पास पहुंचे नेताओं ने कहा कि पुलिस ने पिटाई कर अभद्रता की और निर्दोष परिजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर अन्याय किया है।
विज्ञापन

पीड़ितों में मीरा पांडेय, प्रतिमा पांडेय व देवनारायण पांडेय ने बताया कि बिना महिला पुलिस के मारकुंडी पुलिस टीम ने घर के दरवाजे तोडे़ और गालीगलौज कर मारपीट भी की। अब उल्टे उन पर मुकदमा भी दर्ज करा दिया गया। डीएम शुभ्रांत कुमार शुक्ल व एसपी धवल जायसवाल ने जांच कराकर न्याय दिलाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि खनिज मामले में छोटी पाटिन के प्रदीप उर्फ विक्की पांडेय को पकड़ने गई पुलिस टीम का गांव में इनके परिजनों से विवाद हुआ था। इसके बाद थाना प्रभारी ने खुद को चोट लगने के बाद छह लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।

चित्रकूट। थाना मारकुंडी के ग्राम छोटी पाटिन में गुरुवार को पुलिस के कोपभाजन का शिकार वांछित के परिजनों के अलावा अधिवक्ता देवनारायण का परिवार भी हुआ। पीड़ित अधिवक्ता ने जिला बार एसोसिएशन कर्वी के पदाधिकारियों को आपबीती सुनाई तो संघ के अध्यक्ष सुरेश तिवारी ने इस आशय का पत्र एसपी को भेज कर घटना की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed