फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Congress made Nirmala Bharti candidate from Sadar

सदर से कांग्रेस ने निर्मला भारती को बनाया प्रत्याशी

Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jan 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Congress made Nirmala Bharti candidate from Sadar
फोटो-12- कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारती। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। कांग्रेस ने चित्रकूट विधानसभा सीट से पहली बार महिला प्रत्याशी को मैदान में उतरा है। यहां से अनुसूचित जाति की निर्मला भारती को टिकट दिया है। निर्मला मऊ कस्बे की रहने वाली हैं।
विज्ञापन

कई साल से भारतीय किसान यूनियन के लिए काम कर रहीं निर्मला किसानों और आम जनता की समस्यायें उठाती रही हैं। नवंबर में कांग्रेस के ‘लड़की हूं लड़ सकती हूं’ कार्यक्रम मेें प्रियंका गांधी के सामने जिस तरह आम जनता की समस्याओं को रखा, उसी से प्रभावित होकर इनको टिकट दिया गया है।
विज्ञापन

निर्मला ने डबल एमए और एलएलबी किया है। सामाजिक क्षेत्र में काम करने के लिए एमएसडब्लू भी किया है और भारतीय किसान यूनियन से जुड़ी रहीं। निर्मला 2016 में खंडेहा वार्ड क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। इस बार पहाड़ी क्षेत्र से जिला पंचायत सदस्य का चुनाव लड़ा और दूसरे नंबर पर रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस प्रत्याशी निर्मला भारती ने बताया कि उन्होंने उच्च डिग्री ली है, पर कभी धन का लालच नहीं रहा। वह पढ़ाई के साथ समाजसेवा में जुटी रही हैं। जनता के बीच किए हमारे कार्य से प्रभावित होकर पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। इससे बहुत खुश हूं। कांग्रेस के नीति और रीति के अनुरूप कार्य करूंगी। बताया कि चार बहन और एक भाई हैं। मैं सबसे बड़ी हूं। पिता रमेश कुमार किसान के साथ ही कोटेदार भी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed