फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   congresiyon ki police se nokjhonk

चित्रकूट: प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों की पुलिस से नोंकझोंक

Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
congresiyon ki police se nokjhonk
आक्रोशित कांग्रेसियों को गिरफ्तार कर ले जाती पुलिस - फोटो : CHITRAKUTT
चित्रकूट। हाथरस की बेटी के साथ हुई दरिंदगी व उसकी मौत से आक्रोशित कांग्रेसियों ने बुधवार को मुख्यालय में केंद्र व प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। डीएम व एसपी को ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस कर्मियों ने रोक लिया।
विज्ञापन

इस पर कांग्रेसियों की पुलिस से नोकझोंक हो गई। इससे झांसी-मिर्जापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आवागमन भी बाधित रहा। पुलिस ने 35 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन पहुंचा दिया। साढ़े चार घंटे बाद सभी को निजी मुचलके पर छोड़ा गया।
विज्ञापन

जिला कांग्रेस कमेटी की बुधवार को पुरानी बाजार स्थित करवरिया गेस्ट हाउस में प्रदेश सचिव प्रभारी अखिलेश कुमार शुक्ला की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में संगठन की मजबूती और जनसमस्याओं को लेकर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद जिलाध्यक्ष कुशल पटेल के नेतृत्व में हाथरस की बेटी की मौत के विरोध में डीएम व एसपी को ज्ञापन देने का कार्यक्रम तय हुआ। गेस्ट हाउस से निकलने के बाद कांग्रेसी जैसे ही पुरानी बाजार चौक के पास पहुंचे तो वहां मौजूद पुलिस बल ने उनका रास्ता रोक लिया।
इस पर कांग्रेसियों की पुलिस बल से नोकझोंक हो गई। इसके बाद पुलिस ने सभी को लगभग साढ़े 12 बजे अपने वाहनों में बैठाकर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस वाहन में बैठाते समय युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष कृष्णराज सिंह के हाथ के अंगूठे में चोट लग गई।
इससे कांग्रेसी भड़क उठे और सरकार व पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। जिला उपाध्यक्ष रंजना पांडेय व अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष को अस्पताल ले जाने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस कर्मियों ने उन्हें वाहन में बैठा लिया।

पुलिस लाइन से युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष को जिला अस्पताल भेजा गया। उनके अंगूठे में चार टांके लगे हैं। शाम पांच बजे सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed