फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Condition of accessible toilets, at some places occupied and at some places taps missing

Chitrakoot News: सुलभ शौचालयों का हाल, कहीं कब्जा तो कहीं टोंटी गायब

Mon, 13 Oct 2025 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट Updated Mon, 13 Oct 2025 12:09 AM IST
विज्ञापन
Condition of accessible toilets, at some places occupied and at some places taps missing
12 सीकेटीपी-1- परिचय- शहरके लक्ष्मणपुरी मोहल्ले का सुलभ शौचालय। संवाद
चित्रकूट। नगर पालिका क्षेत्र में बने पांच सामुदायिक शौचालयों की हालत जर्जर हो चुकी है। कहीं लोगों ने कब्जा कर लिया है तो कहीं टंकी, टोंटी गायब हैं। ईओ का दावा है कि दीपावली से पहले सभी सुलभ शौचालयों की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि शौचालय की कभी सफाई नहीं होती है। गंदगी का अंबार लगा हुआ है। इसी प्रकार गल्ला मंडी, कामतानाथ के परिक्रमा मार्ग में बने दो शौचालयों में हमेशा ताला लटकता रहता है। इससे श्रद्धालुओं को परेशानी होती है। इधर, नगर पालिका के ईओ लालजी यादव का कहना है कि दीपावली के अमावस्या मेला के पहले सभी सामुदायिक शौचालयों की साफ-सफाई के लिए सफाई नायकों को निर्देश दिए गए हैं। जहां भी ताला लगा है, उनको खुलवाया जाएगा। धर्मनगरी में आने वाले श्रद्धालुओं को परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाएगा।
विज्ञापन

----
गंदगी का अंबार, टंकी टूटी
भैरो-पागा रोड पर बने महिला और पुरुष सामुदायिक शौचालय में सफाई नहीं होती है। अंदर गंदगी का अंबार लगा है। टंकी और टोंटियां टूटी हैं। आसपास के लोगों ने शौचालय परिसर के बाहर कब्जा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----
रखरखाव न होने से अनुपयोगी
लक्ष्मणपुरी स्थित सामुदायिक शौचालय जर्जर हो चुका है। दरवाजे और टाइल्स टूटे हैं, टोंटियां गायब हैं। सफाई न होने से अंदर बदबू और गंदगी फैली रहती है। रखरखाव न होने से शौचालय पूरी तरह अनुपयोगी हो गया है।

12 सीकेटीपी-1- परिचय- शहरके लक्ष्मणपुरी मोहल्ले का सुलभ शौचालय। संवाद

12 सीकेटीपी-1- परिचय- शहरके लक्ष्मणपुरी मोहल्ले का सुलभ शौचालय। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed