फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Concerning illegal killing baffle wife

अवैध संबंध में बाधक पत्नी की हथौड़े से हत्या

Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट Updated Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
Concerning illegal killing baffle wife
 एक युवक ने अवैध संबंध में बाधक पत्नी को हथौड़े से पीटकर मार डाला। मामले को उलझाने के लिए शव कोे खेत में फेंक दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया।  कोतवाली के कपसेठी मोहल्ले की सुरतिया निषाद (35) का शव रविवार को पयस्वनी नदी के पुल के पास एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।

आसपास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के सिर के पीछे किसी भारी हथियार से चोट के निशान थे।

 नाक और सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पड़री डेलौरा से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुरतिया के भाई विष्णु और बब्बू ने आरोप लगाया कि बहन के पति प्रेमचंद्र उर्फ टेकचंद्र के किसी महिला से अवैध संबंध हैं।
विज्ञापन


इसकी चर्चा सुरतिया ने कई बार उन लोगों से की थी। विरोध करने पर प्रेमचंद्र उसे पीटता था। विष्णु ने आरोप लगाया कि रविवार को भी इसी बात पर दोनों में लड़ाई हुई तो प्रेमचंद्र ने हथौड़े से सुरतिया की हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 उसका आरोप है कि वह शव को नदी में फेंकने जा रहा था, पर किसी के वहां पहुंच जाने से ऐसा नहीं कर सका और मामले को उलझाने के लिए शव को खेत में फेंककर घर आ गया।


कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्रेमचंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के एक पुत्र आशीष (12) और एक पुत्री  रेश्मा (6 माह) है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed