{"_id":"a616bb6d90452181dff08c59439be623","slug":"concerning-illegal-killing-baffle-wife-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध संबंध में बाधक पत्नी की हथौड़े से हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अवैध संबंध में बाधक पत्नी की हथौड़े से हत्या
ब्यूरो अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Mon, 09 Nov 2015 09:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक युवक ने अवैध संबंध में बाधक पत्नी को हथौड़े से पीटकर मार डाला। मामले को उलझाने के लिए शव कोे खेत में फेंक दिया।
पुलिस ने मृतका के भाई की रिपोर्ट पर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली के कपसेठी मोहल्ले की सुरतिया निषाद (35) का शव रविवार को पयस्वनी नदी के पुल के पास एक खेत में मिलने से सनसनी फैल गई।
आसपास के लोगों ने इसकी शिनाख्त की और परिजनों को जानकारी दी। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। शव के सिर के पीछे किसी भारी हथियार से चोट के निशान थे।
नाक और सिर से खून बह रहा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सोमवार को पड़री डेलौरा से पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे सुरतिया के भाई विष्णु और बब्बू ने आरोप लगाया कि बहन के पति प्रेमचंद्र उर्फ टेकचंद्र के किसी महिला से अवैध संबंध हैं।
इसकी चर्चा सुरतिया ने कई बार उन लोगों से की थी। विरोध करने पर प्रेमचंद्र उसे पीटता था। विष्णु ने आरोप लगाया कि रविवार को भी इसी बात पर दोनों में लड़ाई हुई तो प्रेमचंद्र ने हथौड़े से सुरतिया की हत्या कर दी।
विज्ञापन
उसका आरोप है कि वह शव को नदी में फेंकने जा रहा था, पर किसी के वहां पहुंच जाने से ऐसा नहीं कर सका और मामले को उलझाने के लिए शव को खेत में फेंककर घर आ गया।
कोतवाली प्रभारी रनवीर सिंह ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर पर प्रेमचंद्र के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मृतका के एक पुत्र आशीष (12) और एक पुत्री रेश्मा (6 माह) है।