{"_id":"a85b2031734d11a7cb730a2351a766ed","slug":"computer-teachers-sought-regular-job-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कंप्यूटर शिक्षकों ने मांगी नियमित नौकरी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कंप्यूटर शिक्षकों ने मांगी नियमित नौकरी
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Wed, 24 Feb 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कंप्यूटर अनुदेशक एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सौरभ माथुर के नेतृत्व में बुधवार को कंप्यूटर शिक्षकों ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में प्रदर्शन किया और शिक्षकों को नियमित करने की मांग की।
डीआईओएस कार्यालय के बाहर प्रदर्शन के बाद जिलाध्यक्ष ने कहा की माध्यमिक विद्यालयों में निरंतर पांच वर्ष से कार्यरत ढाई हजार कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को समाप्त कर दिया गया है और शेष डेढ़ हजार कंप्यूटर शिक्षकों की सेवा समाप्त होनी है।
सात माह पूर्व शासन व विभाग ने इन कंप्यूटर शिक्षकों की सेवाओं को नियमित करने के लिए मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री से सहमति बनाकर अग्रिम कार्यवाही के लिए पत्रावली वित्त विभाग को भेजी गई, लेकिन अभी तक लंबित है। सत्र 2016 में होने वाली परिषदीय परीक्षाओं में प्रदेश के लाखों छात्र-छात्राएं बगैर कंप्यूटर शिक्षा के परीक्षा में शामिल होने को मजबूर हैै। कंप्यूटर शिक्षक बेरोजगारी के चलते भुखमरी की कगार पर है।
विज्ञापन
यदि सरकार फरवरी माह के अंदर कार्रवाई पूर्ण नही करती तो कंप्यूटर शिक्षक मजबूर होकर मंडल व प्रदेश स्तर पर नौ मार्च को विधानसभा का घेराव करेंगे। इस मौके पर रमेश कुमार, वैजंती गुप्ता, रुवी, विजय गुप्ता, विजय सिंह, विश्वास पांडेय, वृजेश सिंह, होशियार सिंह, विपिन श्रीवास्तव, विवेक श्रीवास्तव आदि शामिल रहे।