{"_id":"5208700d24140e578077bc385bddf4c2","slug":"complete-promotion-councling-before-20-april-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"20 के पहले पूरी कराएं पदोन्नति की काउंसलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
20 के पहले पूरी कराएं पदोन्नति की काउंसलिंग
ब्यूरो/अमर उजाला,चित्रकूट
Updated Mon, 06 Apr 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संकुल भवन सरैंया में हुई। इसमें 20 अप्रैल के पहले पदोन्नति की काउंसलिंग कराने की मांग प्रमुखता से उठाई गई।
विज्ञापन
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष अखिलेश पांडे ने कहा कि सचिव बेसिक शिक्षा के आदेश के अनुसार 20 तक पदोन्नति की काउंसलिंग पूरी हो जानी चाहिए। उन्होंने इस बात पर रोष व्यक्त किया कि काउंसलिंग की प्रक्रिया को लेकर हीलाहवाली की जा रही है।
विज्ञापन
बैठक में चयन वेतनमान की पत्रावलियां स्वीकृत किए जाने, अवशेष वेतनमान का भुगतान कराने, शिक्षकों पर लंबित कार्यवाही समाप्त किए जाने आदि की मांगें भी की गईं। जिला मंत्री लवलेश सिंह ने बताया कि इन सब मांगों को लेकर जल्द ही जिलाधिकारी को ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन