{"_id":"d2528ed38d9751e8adc0e36c7a1394d8","slug":"complain-for-wanting-rupees-for-samajwadi-pention-rajistration-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! समाजवादी पेंशन को मांग रहे सुविधा शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साहब! समाजवादी पेंशन को मांग रहे सुविधा शुल्क
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
Updated Mon, 12 Jan 2015 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पेंशन में अनियमितता का आरोप लगाकर भैसोंधा गांव की महिलाओं ने सोमवार को कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि पात्रों के चयन के नाम पर गांव की प्रधान सुविधा शुल्क ले रही है।
विज्ञापन
शुल्क न देने वालों के नाम सूची में शामिल नहीं किए जा रहे। इस पर एडीएम ने मामले की जांच समाज कल्याण अधिकारी को सौंपी है।
भैसोंधा गांव की दुखिया, गोलिया, चुनबदिया, सधुलिया, शिवकुमारी, रामलली, संतोष, तिजिनया समेत करीब पचास महिलाएं सोमवार को कलेक्ट्रेट पहुंची और नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव में समाजवादी पेंशन के लाभार्थियों के चयन में भारी अनियमितता की जा रही है। गांव के कुछ लोग पैसा लेकर पेंशन दिलाने की बात कह रहे हैं। इसमें प्रधान की भी मिलीभगत है। महिलाओं ने एडीएम को शिकायती पत्र भी दिया। एडीएम ने समाज कल्याण अधिकारी को मामले की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा है।
विज्ञापन