{"_id":"60ba64fc8ebc3ef43805f1a4","slug":"common-cirvice-senter-ke-khilaaf-letter-chitrakutt-news-knp632243814","type":"story","status":"publish","title_hn":"कामन सर्विस सेंटर के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कामन सर्विस सेंटर के खिलाफ शासन को पत्र भेजने के निर्देश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चित्रकूट। जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में नीति आयोग के बिंदुओं में कॉमन सर्विस सेंटर, आईटीआई के कार्य, ग्राम्य विकास के कार्यों की समीक्षा कलक्ट्रेट सभागार में हुई।
शुक्रवार को बैठक में जिलाधिकारी ने जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मनोज कुमार यादव को निर्देश दिए कॉमन सर्विस के मुख्य एजेंसी संचालक केंद्र व प्रदेश सरकार से संचालित विभिन्न योजनाओं के कार्यों में रुचि नहीं ले रहे हैं। जिनके खिलाफ शासन को पत्र भेजा जाए कि एजेंसी शासकीय योजनाओं में लोगों को लाभान्वित नहीं करा रही। सरकारी कार्यों पर इनका कोई योगदान नहीं है। इनकी सेवाएं समाप्त कराई जाए। जिलाधिकारी ने परियोजना निदेशक को निर्देश दिए कि जिन बिंदुओं पर कार्यों के लिए नीति आयोग से धनराशि दी गई है उन पर तत्काल कार्य तेजी से करा कर उपभोग प्रमाण पत्र उपलब्ध कराएं। उन्होंने आईटीआई के प्रधानाचार्य को निर्देश दिए कि जो युवा बेरोजगार हैं उनका सत्यापन कर पंजीकरण कराया जाए। उसमें यह देखे कि किस ट्रेड में प्रशिक्षण लिया है या नहीं। उन्होंने इंटरनेट से जुड़ी ग्राम पंचायतों आदि मुख्य बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की। बैठक में परियोजना निदेशक अनय कुमार मिश्रा, जिला कृषि अधिकारी वसंत कुमार दुबे, जिला पंचायत राज अधिकारी राजबहादुर आदि संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।