फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Come out with a bust and let's go to school ...

बस्ता लेकर निकले और बोले स्कूल चलें हम...

Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
चित्रकूट
चित्रकूट Updated Sat, 01 Jul 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
Come out with a bust and let's go to school ...
स्कूल चलो - फोटो : amar ujala
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चित्रकूट। स्कूल का पहला दिन और सुबह से सड़कों पर रंग बिरंगी और कहीं कहीं स्कूली ड्रेस में तैयार छात्रों की फौज दिखाई पड़ी। सरकारी स्कूल के प्रबंधक और शिक्षकों ने स्कूल चलो अभियान शुरू किया तो हंसते मुस्कराते बच्चे भी घर से स्कूल चलें हम...कहकर निकले। स्कूलों में पहले दिन शिक्षण कार्य की महज औपचारिकता निभाई गई। स्कूलोें में नाम लिखाने वालों की भी भीड़ रही।
      कन्या पूर्व माध्यमिक विद्यालय शिवरामपुर द्वितीय में सदर विधायक चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय और बीएसए आनंद प्रकाश शर्मा ने छात्राओं को नि:
विज्ञापन

शुल्क ड्रेस व पुस्तकों का वितरण किया। सभी छात्राओं को शिक्षण कार्य में पूरा मन लगाने का संदेश दिया गया। इस मौके पर  विनय कुमार, राजेंद्र कुमार, चंद्रमोहन सिंह, जयनारायण कुशवाहा, अवध बिहारी सिंह, अवध नरेश व सत्येंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। लोढ़वारा के कंपोजिट प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बैग, ड्रेस व मिष्ठान का वितरण किया गया। इस मौके पर प्रधान हरिमोहन यादव, ऊषारानी त्रिपाठी, वंदना यादव, पूजा चतुर्वेदी, दीप्ती मिश्रा,बबिता देवी, शीलूदेवी व गिरीश मिश्रा आदि मौजूद रहे। प्राथमिक विद्यालय व पूर्व माध्यमिक विद्यालय के छात्रों ने गांव में स्कूल चलो रैली निकाली। इस मौके पर वन रेंजर आरडी वर्मा, प्रधानाध्यापक फातिमा जमशीद, शोभा सोनी, गरीब दास, पिंटूबाबू, उर्मिला यादव आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड शिक्षाधिकारियों को दी विदाई
चित्रकूट। शनिवार को मुख्यालय के यूईआरसी परिसर में शिक्षकों ने खंड शिक्षाधिकारी सुनील कुमार राजपूत और दीप्ति रिछारिया का झांसी स्थानांतरण होने पर विदाई दी। सभी ने दोनों को पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया और उनके कार्यकाल की सराहना की। इस मौके पर कमलेश पांडेय, मनोज सोनी, चंद्रमोहन सिंह, जितेंद्र सिंह गौण, प्रमोद कुमार गुप्ता, अनूप मिश्रा, अनूप कुमार , बृजेंद्र, आनंद यादव, पुष्पराज सिंह, श्यामसुंदर, अमित पांडेय, कुलदीप, लवलेश कुशवाहा, डॉ.संग्राम सिंह, विनोद, कुलदीप, लवकुश, मोतीलाल,राजाराम व जितेंद्र आदि मौजूद रहे।


कॉलेज में हो व्यावसायिक शिक्षा पाठ्यक्रम में प्रवेश
चित्रकूट। जिले में व्यावसायिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। डीआईओएस आनंद प्रकाश शर्मा ने सभी कॉलेज के प्रधानाध्यापकों को जारी नोटिस में निर्देश दिए हैं कि कौशल विकास को बढ़ावा देने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को भी आगे बढा़ना होगा। हर कॉलेज इसके लिए हर हाल में इस सत्र में अधिक से अधिक छात्रों का प्रवेश कराएं। इस काम में किसी कॉलेज द्वारा उपेक्षा की गई तो नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed