फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Cole outlaw gang Bbuli farmer shot dead

डाकू बबुली कोल गैंग ने किसान को गोली मारी, मौत

Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट Updated Wed, 28 Sep 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Cole outlaw gang Bbuli farmer shot dead
डोडामाफी गांव में घटना की पूछतांछ करते पुलिस अधीक्षक केके चौधरी। - फोटो : amarujala

ढाई लाख के ईनामी डाकू बबुली कोल गैंग ने बुधवार सुबह डोडामाफी गांव में एक किसान को गोलियों से भून दिया। इसके बाद गैंग हवाई फायरिंग करते हुए आराम से जंगल की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही एसपी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और जंगलों में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उधर, पूरे गांव में भय का माहौल है। गैंग ने मंगलवार रात को डीजल वाहन पर भी फायरिंग कर शीशे तोड़ दिए। वाहन में बैठे लोग किसी तरह जान बचाकर भागने में सफल हुए।

विज्ञापन


मारकुंडी थानाक्षेत्र के डोडा माफी गांव के किसान रामकरण यादव (26) पुत्र ददोली बुधवार सुबह करीब छह बजे पिता की श्राद्ध के लिए दूध लेनेे घर से निकला। जैसे ही वह देवीदीन का पुरवा के पास पहुंचा, तभी सड़क के दोनाें ओर से डाकू बबुली कोल गैंग आ धमका। डाकुओं को देखकर रामकरण ने भागने का प्रयास किया लेकिन वह सफल नहीं हुआ। रामकरण के भाई राकेश ने बताया कि पहले डाकू लवलेश कोल ने उसके भाई को पकड़ा और लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर ले जाकर दीवार के पास खड़ा कर दिया और राइफल से ताबड़तोड़ तीन गोलियां रामकरण पर दाग दीं। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


गोलियों की आवाज सुनकर घरों के बाहर मौजूद ग्रामीण अंदर दुबक गए और फिर गैंग हवाई फायरिंग करता हुआ आराम से जंगल की ओर भाग निकला। घटना की जानकारी होते ही एसपी केके चौधरी और थानाध्यक्ष वीरेंद्र त्रिपाठी भारी पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। आधे घंटे की पूछताछ के बाद डकैतों  की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि हत्या के पीछे कारण क्या हैं, इसकी अभी सही जानकारी नहीं हुई है।

मृतक के परिवार की गांव के ही एक परिवार से पुरानी रंजिश बताई जा रही है। मृतक के भाई राकेश की तहरीर पर डाकू बबुली कोल, लवलेश समेत 12 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। कुछ ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि गैंग रात से ही गांव के आसपास मौजूद था। देर रात को मोबाइल टावर आए डीजल लदे वाहन पर भी गोलियां चलाई गई थीं, लेकिन वाहन के केवल शीशे टूटे थे और चालक किसी तरह भागने में सफल रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed