{"_id":"57f005d14f1c1bb61b573fb2","slug":"cmrudi-havoc-fever-ten-deaths-in-ten-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"चमरौड़ी में बुखार का कहर, दस दिनों में दस मौतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चमरौड़ी में बुखार का कहर, दस दिनों में दस मौतें
अमर उजाला ब्यूरो, चित्रकूट
Updated Sun, 02 Oct 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में भर्ती बुखार पीड़ित मरीज
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में बुखार का प्रकोप थम नहीं रहा है। मुख्यालय से लगे राघवपुरी के चमरौड़ी मोहल्ले में बुखार से दस दिनों में दस लोगों की मौत हो गई। मोहल्ले में एक दर्जन लोग अभी भी बुखार से पीड़ित हैं। प्रभारी सीएमओ ने बताया कि मोहल्ले में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई है। जिसने एक दर्जन बुखार पीड़ितों का इलाज शुरू कर उन्हें दवा वितरित की हैं। बता दें कि जिले में अभी तक पांच लोगों की डेंगू से भी मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
चमरौड़ी मोहल्ले की हालत बेहद खराब है। वार्ड दो के सभासद संतोषिया जोशी के साथ चमरौड़ी निवासी देवीदयाल यादव और मलउआ ने बताया कि दस दिनों से बुखार का रूप भयानक हो गया है। दस दिनों के भीतर क्षेत्र के बुद्ध विलास की पत्नी मीरा, मुनीम खटिक के दो साल के नाती भोला, छोटा जोशी, पराग के दो माह के बच्चे गोविंद, राम सजीवन की छह साल की पुत्री इंदू, सुंदरलाल, भुनुआ और बक्कन पुत्र शिवप्रसाद की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
गुरुवार को हरछठिया के नाती की भी बुखार से मौत हो गई। राघवपुरी वार्ड के इसी मोहल्ले के बउआ उर्फ पप्पू (25) पुत्र शिवप्रसाद की आज बुखार से मौत हो गई। सभासद संतोषिया जोशी के मुताबिक, स्वास्थ्य विभाग को कई बार सूचना दी गई लेकिन कोई इलाज करने नहीं आया। बुखार से जिन लोगों की मौत हुई उनका स्थानीय डाक्टरों से भी इलाज कराया गया। हालत गंभीर होने के बाद मौत हो गई। इनमें कुछ लोगों का सतना मध्य प्रदेश में भी इलाज हुआ था। शनिवार को पप्पू की मौत होने के बाद उन्होंने सीएमओ को जानकारी दी।
विज्ञापन
इस मामले में प्रभारी सीएमओ डा. पीएन गोयल ने बताया कि शनिवार को ही इसकी सूचना मिली है। शाम को चार सदस्यों की टीम भेजकर इलाज कराया गया। दो दर्जन बुखार पीड़ितों को दवा दी गई है। ग्रामीणों ने नौ लोगों के मौत होने की जानकारी भी इलाज करने पहुंची टीम को दी है।