फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CMO on dirt reprimand

गंदगी पर सीएमओ को फटकार

Tue, 02 Feb 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट।
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट। Updated Tue, 02 Feb 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
CMO on dirt reprimand
 मंडलायुक्त एल वेंकटेश्वर लू ने सोमवार को  दैवीय आपदा, राजस्व सहायक, डूडा, आयुध, कोषागार, खनिज, खाद्य एंव औषधीय विभाग, नगर पालिका और सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण किया। सीएमओ कार्यालय में गंदगी देख मंडलायुक्त ने सीएमओ को  फ टकार लगाई और साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


 इसके बाद नगर पालिका कार्यालय का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं को देखा और कर्मचारियों से शहर में रोड लाइट व्यवस्था, सफ ाई व्यवस्था आदि के बारे में भी जानकारी ली।  सीएमओ ने कार्यालय के लिए भवन में पर्याप्त जगह नहीं होने की बात कही।
विज्ञापन


जिस पर उन्होंने सीएमओ से कहा कि जब तक नया भवन नहीं बन जाता तब तक किराए पर भवन के लिए शासन को पत्र लिखकर मांग करें। सीएमओ डॉ. पीएन गोयल  ने बताया कि शिवरामपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए बन रहे भवन का काम कार्यदायी संस्था के तहत समय पर पूरा नहीं कराया जा रहा और रामनगर में राशि जमा होने के बाद भी बिजली विभाग टांसफ ार्मर नहीं लगवा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 जिस पर उन्होंने डीएम को कार्यदायी संस्था के खिलाफ  लिखकर देने को कहा। डीएम ने टांसफ ार्मर के लिए मौके पर ही एक्सईएन को फ ोन करके जानकारी ली। मंडलायुक्त ने उप जिलाधिकारियों को जमीन संबंधी मामलों में दोनों पक्षों को आपस में बैठाकर शीघ्र निस्तारण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने डीएम नीलत अहलावत से कहा कि राजापुर विनियमित क्षेत्र का कार्य जो मुख्यालय में पटल सहायक कर रहा है उसको राजापुर भेजें। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष नीलम करवरिया, ईओ लालचंद सरोज, जेई संतोष सिंह राठौर, आदि मौजूद थे।


मंडालायुक्त ने जिले में रिक्त पदों के लिए पूर्व में दो बार आवेदन लेने के बाद भर्ती रद्द करने पर नाराजगी जताते हुए पदों को जल्द भरने के निर्देश दिए। कहा कि स्वास्थ्य सेवा एक महत्पूर्ण सेवा है। स्टाफ  की कमी के रहते लागों को बेहतर चिकित्सा मिलना मुश्किल है। उन्होंने सीडीओ एमए अहसन और सीएमओ डॉ. पीएन गोयल को जल्द ही भर्ती प्रक्रिया पूरी करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed