फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   CM Yogi reached Chitrakoot, started plantation campaign

चित्रकूट : सीएम बोले- बुंदेलखंड में प्राकृतिक व बागवानी खेती को देंगे बढ़ावा

Tue, 05 Jul 2022 06:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 06:21 PM IST
विज्ञापन
CM Yogi reached Chitrakoot, started  plantation campaign
फोटो- 8- वन महोत्सव कार्यक्रम में आवास के पात्रों को स्वीकृत पत्र देते सीएम योगी आदित्यनाथ। संवाद - फोटो : CHITRAKOOT
चित्रकूट। सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को सेहरिन गांव स्थित कोदंड वन क्षेत्र में हरीशंकरी के पौधे रोपकर वन महोत्सव अभियान की शुरुआत की। कहा कि बुंदेलखंड में प्राकृतिक व बागवानी खेती को बढ़ावा दिया जाएगा। गंगा किनारे वाले जिलों में यह प्रयोग सफल रहा है। अन्ना मवेशियों की समस्या से निदान दिलाया जाएगा। इसके साथ ही गाय के गोबर व गोमूत्र से कीटनाशक रसायन तैयार करेंगे। इसका प्रयोग खेती में होगा।
विज्ञापन

124 करोड़ रुपये की 28 योजनाओं का शिलान्यास और 15 योजनाओं का लोकार्पण कर कहा कि गोस्वामी तुलसीदास व महर्षि वाल्मीकि की धरती में धार्मिक व पर्यटन विकास में कोताही नहीं होगी। धर्मनगरी चित्रकूट के टाइगर रिजर्व क्षेत्र से टाइगर दहाड़ेगा तो भगवान श्रीराम का संदेश पूरे विश्व में जाएगा। बुंदेलखंड में घर घर स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाएगा। बुंदेलखंड को हवाई मार्ग और एक्सप्रेसवे से जोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

कहा कि आज ग्लोबल वार्मिंग सबसे बड़ी समस्या है। इससे मानव जाति को बचाने के लिए पौधरोपण और प्रकृति की सुरक्षा ही सबसे बड़ा उपाय है। आज वृक्ष मित्र व प्रकृति मित्र बनने की जरूरत है। बारिश के पानी का संरक्षण कर बुंदेलखंड को हरा भरा करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य है। इसमें एक दिन में मंगलवार को 25 करोड़ पौधे रोपे गए हैं। 15 अगस्त को पांच करोड़ पौधे रोपे जाएंगे। प्रदेश में सात लाख सहजन के पौधे निशुल्क देकर पीएम व सीएम आवासों के सामने रोपे जाएंगे।
सीएम ने कहा कि अब पूरे प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है। पहले की सरकारों ने इसे भय व आतंक का साम्राज्य बताया था। आज यहां भय और आतंक का नामोनिशान नहीं है। बुंदेलखंड के विकास के लिए प्रधानमंत्री से लेकर यूपी सरकार प्रयासरत है।
हवाई पट्टी और एक्सप्रेस वे बुंदेलखंड के विकास में अहम कड़ी हैं। डिफेंस कॉरिडोर में बनी तोपें जल्द गरजेंगी। टाइगर रिजर्व और रेस्क्यू सेंटर में पर्यटक आएंगे और धार्मिक क्षेत्रों का भी विकास होगा। चित्रकूट में 76 स्कूलों में स्मार्ट क्लास चल रही हैं यह अच्छा संकेत है। इसे बढ़ाकर 1200 क्लास तक ले जाना है।
इससे पूर्व सीएम ने हाईस्कूल में प्रदेश में दसवां स्थान पाने वाली चित्रकूट की हर्षिता सिंह को सम्मानित किया। दस हजार से अधिक पौधे बच्चों की तरह पालने वाले भरतपुर के भइयाराम को स्मृति चिह्न व पौधा देकर उत्साहवर्धन किया। इसके अलावा तीन प्रधान, दो आवास के पात्र को प्रमाणपत्र सौंपे।

इस मौके पर वन राज्यमंत्री डॉ. अरुण सक्सेना, सांसद आरके सिंह पटेल, विधायक अविनाश चंद्र द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र कुमार व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव आदि मौजूद रहे।
फोटो-1 से 10

फोटो- 9- वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर गदा लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद आरके पटेल, वि?

फोटो- 9- वन महोत्सव कार्यक्रम के दौरान मंच पर गदा लिए सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ सांसद आरके पटेल, वि?- फोटो : CHITRAKOOT

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed