{"_id":"5e4966538ebc3ee5f857ce34","slug":"cm-will-reach-bharatkup-at-1-40-am-chitrakutt-news-knp5450436119","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक बजकर 40 मिनट पर भरतकूप पहुंचेगे सीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक बजकर 40 मिनट पर भरतकूप पहुंचेगे सीएम
विज्ञापन
चित्रकूट। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ धर्मनगरी में दो घंटे बीस मिनट तक रहेंगे। जारी प्रोटोकाल के अनुसार सीएम सोमवार दोपहर एक बजकर 40 मिनट पर उनका हेलीकाप्टर गोंडा में बने हेलीपैड पर उतरेगा। एक्सप्रेस-वे के निर्माण स्थल पर तैयारियों का जायजा लेने के बाद दोपहर दो बजकर 25 मिनट पर उनका हेलीकाप्टर सीआईसी में उतरेगा। जहां शाम चार बजे तक कानून व विकास कामों की समीक्षा बैठक व पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगे। शाम चार बजकर दो मिनट पर डाक बंगले से सीआइसी पहुंचेगे फिर लखनऊ के लिए उड़ान भरेंगे।
प्राचीन भरतमंदिर जा सकते मुख्यमंत्री
संवाद न्यूज एजेंसी
चित्रकूट। भरतकूप क्षेत्र में स्थित प्राचीन भरतकूप मंदिर जिसका वर्णन गोस्वामी तुलसी दास ने रामचरित मानस में जिक्र किया है। उस मंदिर का दर्शन मुंख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को अपने दौरे के दौरान कर सकते हैं। जिसकी संभावना को देखते हुए मंदिर परिसर में तैयारियां तेज कर दी गई हैं।
भगवान श्री राम को जब वनवास हो गया था तो श्रीराम चित्रकूट में रहने के लिए आ गए थे। जिनको मनाने के लिए भगवान श्रीभरत परिवार के सभी सदस्यों व ऋषि अत्री के साथ चित्रकूट पहुंचे थे। साथ में श्रीराम को आयोध्या का राजा बनाने के लिए अभिषेक के लिए अपने साथ पवित्र नदियों का पानी भी साथ में लाए थे। जब श्रीराम अयोध्या वापस नहीं लौटे तो पवित्र नदियों के जल को ऋषि अत्री के कहने पर भरतकूप क्षेत्र में स्थित कूप में जल डाल दिया गया।इस बात का जिक्र गोस्वामी तुलसीदास ने भी रामचरित मानस मेें किया है। इसी स्थान में मुख्यमंत्री योगी आदित्याथ 17 फरवरी में जाकर मंदिर में दर्शन करें सकते हैं। जिसकी तैयारी के लिए मंदिर परिसर में कमिश्नर गौरव दयाल, डीआईजी दीपक कुमार व जिलाधिकरी शेषमणि पांडेय ने जाकर निरीक्षण किया। मंदिर परिसर की तैयारी भी शुरू हो गई।