{"_id":"23769dcf134805086511bc7e2b674211","slug":"cm-fullfill-his-promiss-about-development-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘सीएम ने वादे निभाए ’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘सीएम ने वादे निभाए ’
ब्यूरो/ अमर उजाला, चित्रकूट
Updated Sun, 08 Feb 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी के ब्लाक मुख्यालयों में होने वाले जनसभा कार्यक्रम की शुरुआत रविवार को पहाउ़ी से हुई। इसमें मुख्य अतिथि मिर्जापुर के पूर्व सांसद बालकुमार ने कहा कि सपा सरकार के कार्यकाल में जिले का अभूतपूर्व विकास हुआ है। मुख्यमंत्री ने अपने वादों को निभाया है।
विज्ञापन
पूर्व सांसद ने कहा कि जिले में दो नई तहसीलें बनाई गईं हैं। राजापुर, अगरहुंड़ा, भदेदू पुल, सड़कों आदि पर भारी धनराशि खर्च की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार झूठे वादे कर रही है। जल्द ही इसकी कलई खुल जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष शिवशंकर लाल यादव ने कहा कि सपा आने वाले विस चुनाव में परचम लहराएगी। कार्यक्रम प्रभारी अर्चना राठौर ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए किए गए सरकार के कामों को गिनाया।
विज्ञापन
सदर विधायक वीर सिंह पटेल ने भी सरकार की उपलब्धियां बताईं। जिलाध्यक्ष भइयालाल यादव ने कहा कि जो भी अधिकारी सरकार की योजनाओं में रोड़ा डालेंगे, उनकी शिकायत सीएम से की जाएगी। लोहियावाहिनी के जिलाध्यक्ष फराज खां ने युवाओं से पार्टी से जुड़ने की अपील की।
विज्ञापन
मौके पर जादूगर राजकमल ने लोगों का मनोरंजन किया। भोलानाथ खंगार, अनिल शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुज यादव, लवलेश यादव, शालिगराम कुसवाहा, ओम केशरवानी, गुलाब खां, गुलाब गुप्ता, अफजल अली, सरिता यादव आदि मौजूद रहे।