{"_id":"67d719faf75546870f0efb09","slug":"clouds-will-remain-for-four-days-there-will-be-drizzle-chitrakoot-news-c-215-1-ckt1002-113878-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chitrakoot News: चार दिन छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chitrakoot News: चार दिन छाए रहेंगे बादल, होगी बूंदाबांदी
Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
संवाद न्यूज एजेंसी, चित्रकूट
Updated Mon, 17 Mar 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
चित्रकूट। जिले में रविवार से अचानक मौसम बदल गया है। बदली छाने के साथ ही सुबह हल्की बूंदा बांदी भी हुई है। अभी चार दिनों पर बादल छाए रहने का अनुमान मौसम वैज्ञानिक लगा रहे हैं।
किसान धर्मपाल, राजेश त्रिपाठी ने बताया खेत में गेहूं, सरसों, चना व अरहर की फसल तैयार हो गई है।यदि बारिश हो गई तो फसल को नुकसान हो सकता है। वही गनीवा कृषि विज्ञान केंद्र मौसम वैज्ञानिक मनोज शर्मा ने बताया बताया कि तीन से चार दिन तक बदली छाई रहेगी। हल्की बूंदाबांदी भी होगी लेकिन बारिश नहीं होगी। बदली से खेतों नमी बनी रहेगी। इससे गेहूं की फसल सहित अन्य फसलों को फायदा होगा। बताया कि बदली छाने से सरसों के पौधे में माहू कीट भी लग सकता है।