फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Chitrakoot News ›   Class inspector will report against

कक्ष निरीक्षक के खिलाफ होगी रिपोर्ट

Thu, 26 Mar 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट।
ब्यूरो/अमर उजाला चित्रकूट। Updated Thu, 26 Mar 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेमप्रकाश मौर्य ने संस्कृत कालेज में नकल के मामले में जांच कराने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा है कि कापी लेकर भागने और कापियों की संख्या जस की तस होने पर यह जिम्मेदारी कक्ष निरीक्षक की बनती है। केंद्र व्यवस्थापक को इसके खिलाफ रिपोर्ट कराने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को तरौंहा के जयदेव दास वैष्णव संस्कृत महाविद्यालय में पहली पाली की परीक्षा के दौरान कुछ छात्रों ने कथित रूप से नकल कराए जाने की शिकायत की थी। इन छात्रों का आरोप था कि उन लोगों ने नकल का विरोध किया तो उनकी कापियां फाड़ने की कोशिश की गई।
विज्ञापन


इसके बाद ये लोग परीक्षा छोड़कर चले आए। आस्तिक संस्कृत महाविद्यालय औदहा के इन छात्रों का आरोप है कि कालेज में नकल हो रही है और चार सौ रुपए नकल कराने के नाम पर वसूले जा रहे हैं।  बीते रोज कालेज में 265 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे थे, जिसमें विशाल कक्ष में 112 छात्र परीक्षा में मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी कक्षा में नकल होने की शिकायत की गई थी। इसी कक्ष का एक छात्र कापी लेकर भाग गया था और दो छात्रों ने कापी फाड़ दी थी। इसके बाद भी कालेज में परीक्षा की कापियां पूरी दिखाई गई।

प्रधानाचार्य रामजस ओझा से बात की गई तो उनका कहना था कि बवाल से बचने के लिए कापियां पूरी कर ली गईं। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रेम प्रकाश मौर्य ने बताया कि यह मामला संज्ञान में आया है।


इसमें कक्ष निरीक्षकों की गलती मिली है। ऐसे में केंद्र व्यवस्थापक को कक्ष निरीक्षक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दिए गए हैं। जांच कराई जाएगी और जांच में केंद्र व्यवस्थापक दोषी पाए गए तो उन पर भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed