{"_id":"62278936d5cc964817353465","slug":"civic-chitrakoot-news-knp6845665165","type":"story","status":"publish","title_hn":"दुर्घटनाग्रस्त होते बची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दुर्घटनाग्रस्त होते बची संपर्क क्रांति एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मानिकपुर/चित्रकूट। दिल्ली से मानिकपुर आ रही संपर्क क्रांति एक्सप्रेस (12448) मंगलवार सुबह यहां दुर्घटनाग्रस्त होते बची। अराजकतत्वों ने रेल की पटरी पर बड़ा पत्थर रख दिया था।
ट्रेन जैसे ही चित्रकूटधाम कर्वी और शिवरामपुर स्टेशन के बीच पहुंची तो पटरी पर भारी पत्थर देख चालक चौकन्ना हो गए। गति नियंत्रित करते-करते ट्रेन पत्थर को तोड़ते हुए गुजर गई। इससे पूरी ट्रेन हिल गई। सभी यात्री अनहोनी की आशंका से सिहर उठे। ट्रेन नियंत्रित होकर चित्रकूटधाम कर्वी रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो चालक समेत सभी यात्रियों ने राहत की सांस ली। चालक अरविंद द्विवेदी ने मामले की जानकारी चित्रकूटधाम कर्वी और मानिकपुर रेलवे स्टेशन को दी।
आनन-फानन आरपीएफ व जीआरपी टीम मौके पर पहुंचीं। आसपास के लोगों से पूछताछ की गई, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। पुलिस की टीमें टूटा पत्थर मौके से लेकर आई हैं। 20 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही। इस दौरान यात्रियों ने बताया कि अचानक जोरदार झटका लगा और ट्रेन इधर उधर लहराने लगी। लगा कि कहीं पलट न जाए।